'सिक्सर किंग' युवराज फिर कर सकते हैं क्रिकेट में वापसी, BCCI के आगे रखी ये मांग

नई दिल्ली। 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को निराश कर दिया था। लेकिन अब उनके फैंस को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के सामने एक विशेष मांग रखी है।

टी20 लीगों में खेलने की मांगी अनुमति

टी20 लीगों में खेलने की मांगी अनुमति

युवराज ने फिर से बीसीसीआई से दुनियाभर की टी20 लीगों में खेलने की अनुमति मांगी है। उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई को खत लिखकर एनओसी मांगी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह को इसकी मंजूरी मिल सकती है। बीसीसीआई के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि युवराज ने बोर्ड को पत्र लिखकर इसके लिए मंजूरी मांगी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को उन्हें अनुमति देने में कोई परेशानी होगी।

शिखर धवन को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

विदेशी लीग खेलने के लिए जरूरी था संन्यास

विदेशी लीग खेलने के लिए जरूरी था संन्यास

युवराज ने 10 जून को संन्यास लिया था, लेकिन इसके पहले भी उन्होंने बीसीसीआई से विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति मांगी थी पर तब युवराज की अपील ठुकरा दी गई थी। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर कोई भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीगों में खेलना चाहता है तो उसे पहले आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। इसके बाद ही वह विदेशी लीगों का हिस्सा बन सकता है। यानि की अब युवराज का धमाल विदेशी लीगों में देखने को मिल सकता है।

सानिया ने शोएब संग अपने 'प्राइवेट VIDEO' को वायरल करने पर पत्रकार की लगाई क्लास

खेल का लुफ्त उठाना चाहते हैं युवी

खेल का लुफ्त उठाना चाहते हैं युवी

इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने कुछ दिन पहले ही संन्यास लिया था। उन्होंने कहा था कि वो टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर मैं केवल लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अपने जीवन का आनंद उठाना चाहता हूं। युवराज सिंह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और उनको वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं मिली थी। आईपीएल के इस सीजन में भी उन्हें केवल 4 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इसके बाद लगने लगा था कि वो संन्यास की घोषणा कर देंगे।

Read more about: yuvraj singh bcci cricket t20
Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 14:44 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+