For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

15वें एशिया कप की मेजबानी करेगा श्रीलंका, जानें कब खेला जायेगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाले मल्टीनेशन टूर्नामेंट एशिया कप के 15वें सीजन के आयोजन को लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल 2020 में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस के चलते लगातार स्थगित किया गया है जिसके बाद आखिरकार अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी और तारीखों को लेकर रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार एशिया कप के 15वें संस्करण का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में अगले साल सितंबर के महीने में किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका इस टूर्नामेंट का मेजबान होगा और उसी के मैदानों पर इस एशियाई देशों के टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर 2022 में होगा।

पाकिस्तान के जियो न्यूज के सीनियर पत्रकार आर्फा फिरोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एशिया कप को लेकर मिली इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा,'एशिया कप के 15वें संस्करण की मेजबानी सितंबर 2022 में श्रीलंका करेगा जिसका आयोजन टी20 प्रारूप में किया जायेगा। यह टूर्नामेंट पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आयोजित किया जाना था लेकिन पीसीबी और श्रीलंका ने आपस में मेजबानी अधिकार में फेरबदल किये हैं उसके बाद इसकी मेजबानी श्रीलंका के पास पहुंच गई है।'

और पढ़ें: शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया- क्यों मिली विश्वकप टीम में जगह

उल्लेखनीय है कि एशिया कप का आयोजन अभी तक 50 ओवर्स प्रारूप में ही किया जाता था लेकिन साल 2016 में फैसला किया गया कि एशिया कप का प्रारूप नजदीकी आईसीसी टूर्नामेंट के हिसाब से तय होगा। साल 2018 में खेला गया एशिया कप 2019 विश्वकप को देखते हुए 50 प्रारूप में किया गया था।

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप का 8वां संस्करण ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर 2022 के बीच खेला जाना है जिसको देखते हुए एशिया कप का यह संस्करण टी20 प्रारूप में ही खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि एशिया कप के 15वें संस्करण का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी साल 2020 में अप्रैल-मई के महीने में किया जाना था, हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित करना पड़ा।

और पढ़ें: IPL 2021 के फाइनल में होगी आंकड़ों की बरसात, कई रिकॉर्ड बना सकते हैं यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को अपनी सरजमीं पर द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये हामी भरने की बात कहते हुए एशिया कप की मेजबानी के अधिकार देने का वादा किया था, जिसके बाद यह बदलाव किया गया। पहली बार स्थगित होने के बाद एशिया कप का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में इस साल किया जाना था लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के क्वालिफाई करने के बाद इसे फिर से स्थगित कर दिया गया। हालांकि अब श्रीलंका की मेजबानी में अगले संस्करण का ऐलान कर दिया गया है।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 20:30 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+