NZ vs ENG: सेडन पार्क में जो रूट ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
नई दिल्ली। हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। सेडन पार्क के मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी आतिशी पारी से न सिर्फ इंग्लैंड की हिचकोले खाती नैया को पार लगाया बल्कि इतिहास भी रच दिया। जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए मैच के चौथे दिन 226 रनों की पारी खेली और कीवी सरजमीं पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गये। जो रूट ने न सिर्फ दोहरा शतक लगाया बल्कि कीवी सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो गये।
इस लिस्ट में जो रूट ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने बतौर वेस्टइंडीज का कप्तान रहते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 197 रनों की पारी खेली थी। अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिये जो रूट ने ओली पोप के साथ एक जोखिम भरा रन लिया, हालांकि दोहरे शतक का जश्न मनाने से पहले उन्होंने पोप से माफी मांगी।
और पढ़ें: T20: इस खिलाड़ी ने 13 गेंद में झटके 6 विकेट, नहीं दिया एक भी रन, दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
निजी रिकॉर्ड की बात करें तो जो रूट की ओर से बनाया गया यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है। जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 साल पहले 254 रनों की पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने 476 रन बनाये और 101 रनों की बढ़त हासिल की । वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिये हैं। वह अभी भी इंग्लैंड की बढ़त से 5 रन पीछे है। न्यूजीलैंड के लिये कप्तान केन विलियमसन (37) और रोस टेलर (31) क्रीज पर टिके हुए हैं।
और पढ़ें: AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, लगातार दूसरी बार पारी से हराया
मैच का नतीजा ड्रॉ की ओर जाता दिखाई दे रहा है, अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को 1-0 से जीत लेगी। पहले मैच में कीवी टीम ने पारी और रनों के अंतर से इंग्लैंड को हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
