AUS vs NZ : फाइनल मैच से पहले भूकंप से हिल गई थी दुबई की धरती
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल मुकाबले से पहले भूकंप से दुबई की धरती हिल गई। दक्षिण ईरान में रविवार शाम को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, "रविवार को दक्षिणी ईरान क्षेत्र के बांदर अब्बास शहर से लगभग 47 किमी. की दूरी पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। यूएई में 2.3 की तीव्रता से झटके लगे।''
दुबई के अलग-अलग शहरों में दो से तीन बार झटके महसूस किए गए। शारजाह में भी इसका असर दिखा। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया क्योंकि प्रसारकों ने रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से अपना प्री-मैच टेलीकास्ट जारी रखा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बहुत बड़ा है। दोनों टीमें हर हाल में इसे जीतना चाहेंगी, क्योंकि अभी तक दोनों को ट्राॅफी उठाने का सपना पूरा करना बाकी है।
यह भी पढ़ें- इन 3 भारतीयों को दिखाना होगा दम, नहीं तो मुश्किल है 2022 T20 विश्व कप खेलना
न्यूजीलैंड ने सुपर 12 ग्रुप 2 से 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं कंगारू टीम ने भी इतने ही मैच जीते थे। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर प्रवेश किया। संयोग की बात यह रही कि दोनों टीमों ने 1-1 ओवर रहते व 5 विकेट रहते जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड : मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
