For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन 3 भारतीयों को दिखाना होगा दम, नहीं तो मुश्किल है 2022 T20 विश्व कप खेलना

स्पोर्ट्स डेस्क (राहुल) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम खिताब जीतने की दावेदार थी, लेकिन 'विराट सेना' सुपर 12 में अपने शुरूआती दोनों मैचों से बाहर हो गए। जिन खिलाड़ियों से खास प्रदर्शन करने की उम्मीद थी वो फीके पड़ गए। अब भारत को अपनी गलतियों का सुधार करते हुए टी20 विश्व कप 2022 के लिए तैयारी करनी होगी। साथ ही उन खिलाड़ियों पर भी अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करनी होगी, जो टी20 विश्व कप में असफल दिखे। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। प्लेइंग इलेवन में जिसे माैका मिलेगा वो पूरी ताकत झोकेगा। कारण है ऑस्ट्रेलिया में होने वाला 2022 टी20 विश्व कप में जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोकना। ऐसे में माैजूदा समय तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें टी20 विश्व कप 2021 में जगह पाने के लिए एक साल में खुद को साबित करना होगा, नहीं तो टीम से छुट्टी होना तय है। काैन हैं वो 3 खिलाड़ी, आइए जानें-

यह भी पढ़ें- T20 World Cup Final : इन 3 बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें, लगा सकते हैं खूब चाैके-छक्के

1. युजवेंद्र चहल

1. युजवेंद्र चहल

स्पिनर युजवेंद्र चहल आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में जगह नहीं बना पाए थे। कारण था उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास प्रदर्शन ना कर पाना। साल 2019 से लेकर 2021 तक चहल ने 22 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वो सिर्फ 19 विकेट ही ले पाए। साथ ही 8 से अधिक की इकोनोमी रेट से गेंदबाजी करते दिखे। उनके इस प्रदर्शन ने टी20 विश्व कप 2021 से भी बाहर होने पर मजबूर कर दिया। हालांकि चहल अनुभवी स्पिनर हैं, जो छोटे फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे, जबकि पहले स्पिनर गेंदबाज हैं। अब चहल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज में माैका मिला है। अगर चहल प्लेइंग इलेवन में माैका पाते हैं तो उन्हें वो प्रदर्शन दोहराना होगा जो शुरूआती समय में दिखाते थे। अगर चहल इस सीरीज में भी खराब प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनका पत्ता काटने के लिए कई युवा स्पिनर तैयार हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में जगह बनाने के लिए चहल को इस साल हर हाल हर माैके पर दमदार प्रदर्शन करना होगा।

2. शिखर धवन

2. शिखर धवन

भारत को टी20 विश्व कप 2021 में रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग शुरूआत दिलाने के लिए उतरे। आईपीएल में इनका बल्ला खूब बरसता है, लेकिन जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ इनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी तो यह जोड़ी नाकाम साबित हुई। अच्छी शुरूआत ना मिलने से टीम को लगातार दो हार से सामना करना पड़ा जो उन्हें सेमीफाइनल से बाहर करने के लिए अहम साबित हुईं। कुल मिलाकर फैंस को शिखर धवन की कमी खली है, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी पारियां खेलते दिखे। धवन के पास बताैर ओपनर राहुल से ज्यादा अनुभव है। साथ ही उनकी रोहित शर्मा के साथ अच्छी जमती है। अगर धवन को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनानी है तो उन्हें इस साल बल्ले से खूब रन बनाने होंगे। ना सिर्फ आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी। चाहे वनडे हो या टेस्ट। ऐसा कर धवन छोटे फाॅर्मेट में फिर से जगह बना पाएंगे। धवन सर्वाधिक टी20आई रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। 2020 में उन्होंने 5 पारियों में 165 रन बनाए थे, जबकि 2021 में खेले 4 मैचों में 90 रन बनाए थे। धवन के लिए पहले इस फाॅर्मेट में वापसी का रास्ता खोजना होगा, उसके बाद लगातार धमाकेदार पारियां खेल चयनकर्ताओं को लुभाना होगा।

3. ईशान किशन

3. ईशान किशन

इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज में बहुत प्रतिभा है, लेकिन खुद को टीम के साथ जोड़े रखना भी इनके लिए बड़ी चुनाैती है। वो इसलिए, क्योंकि भारतीय टीम में माैजूदा समय केएल राहुल, रिषभ पंत के रूप में उनसे अनुभवी विकेटकीपर हैं। ईशान को उसके आईपीएल फाॅर्म के आधार पर टी20 विश्व कप टीम में चुना गया था। हालांकि जब इस बल्लेबाज को अहम मैचों में खेलने का माैका दिया तो वह फेल हो गए। ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ माैका दिया गया था। वो भी बताैर ओपनर। लेकिन ईशान 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके। इस मैच में ईशान को ओपनिंग देने के कारण बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाब हुआ, जिस कारण टीम हार गई। ईशान ने अभी तक 4 टी20आई मैच खेले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते समय उन्होंने 32 गेंदों में 56 रन बनाए थे, लेकिन अगले तीन मैचों में 4, 14*, 4 का स्कोर रहा। ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में माैका दिया गया है। उन्हें लगातार धमाकेदार पारियां खेलनी होंगी, जैसी वो आईपीएल में खेलते दिखे। अगर ईशान आगामी 7 महीनों में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाते हैं तो फिर उनका टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होना तय है।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 16:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+