Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : कौन है बिना ODI खेले बांग्लादेश की टीम में शामिल गेंदबाज अबु जायद

नई दिल्ली। विश्व कप के मद्देनजर बांग्लादेश ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय इस टीम में जिस खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं वह हैं अबू जायद। तेज गेंदबाज जायद ने अपने चयन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्विंग गेंदबाज ने अब तक एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

नहीं खेला कोई ODI मैच-

नहीं खेला कोई ODI मैच-

हालांकि दाए हाथ से गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक पांच टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैच खेले हैं। बांग्लादेशी बोर्ड ने उनकी स्विंग कराने की शानदार क्षमता के चलते इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप का टिकट उनको थमा दिया है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के हालात स्विंग के माकूल होते हैं और अबू इसी तरह के हालातों में न्यूजीलैंड की पिचों पर अपनी स्विंग का जलवा दिखा चुके हैं। वे अभी तक पांच टेस्ट मैचों में 11 विकेट ही ले पाए हैं लेकिन जैसे जैसे अनुभव मिलता जा रहा है, उनमें पैनापन आता जा रहा है।

चयन से हैरान हैं जायद-

चयन से हैरान हैं जायद-

इसके अलावा ढाका प्रीमियर लीग में जायद ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी है। वे अपने पिछले पांच मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। जायद ने अपने विश्व कप चयन पर कहा है कि वे 15 सदस्यीय टीम में जगह पाकर थोड़े हैरान हैं लेकिन उनके लिए अब असली चुनौती अंतिम 11 में जगह बनाने की है जो इंग्लिश पिचों पर विश्व कप की चुनौती के लिए उतरेगी। उनकी स्विंग की तारीफ खुद कप्तान मशरफे मुर्तजा कर चुके हैं।

IPL में दिखा एक और नो-बॉल विवाद, जडेजा ने की अंपायरों से बहस, VIDEO वायरल

टेस्ट मैचों में कर चुके हैं प्रभावित-

टेस्ट मैचों में कर चुके हैं प्रभावित-

जायद ने अभी तक वनडे मैच नहीं खेलने के बारे में कहा है- 'मैं पिछले 10 साल से खेल रहा हूं और विभिन्न तरह के क्रिकेट खेलने की चुनौतियों से दो-चार होता रहा हूं। न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच के दौरान मुख्य कीवी बल्लेबाजों ने भी मेरी स्विंग की तारीफ की थी। उनको विश्वास है कि अगर वे इन पर काम करता गया तो एक अच्छा गेंदबाज बन जाऊंगा।' आपको बता दें बांग्लादेशी टीम का यह विश्व कप अभियान 2 जून से शुरू होगा जब वह ओवल के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा।

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 22:05 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+