ICC ने जारी की साल की पहली टेस्ट रैंकिंग, रहाणे-पुजारा को नुकसान, विराट कोहली टॉप पर बरकरार
नई दिल्ली। साल 2020 में आईसीसी ने पहली टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है और भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली को छोड़कर टॉप 10 में शामिल 2 खिलाड़ियों को झटका लगा है। आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में जहां विराट कोहली ने अपनी टॉप पोजिशन को बरकरार रखा है, वहीं भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
और पढ़ें: 2nd T20: विश्व कप के लिये सरप्राइज एंट्री मार सकता है यह खिलाड़ी, विराट कोहली ने बताया नाम
आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा रैंकिंग में विराट कोहली 928 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 911 प्वाइंटस के साथ बने हुए हैं। स्टीव स्मिथ ने साल 2019 में वापसी करते हुए विराट कोहली को पहले नंबर से खिसकाकर दूसरे पायदान पर धकेल दिया था लेकिन भारतीय कप्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक बार फिर अपने स्थान को ले लिया और प्वाइंटस के मामले में स्टीव स्मिथ से काफी आगे बने हुए हैं।
और पढ़ें: इंदौर T20: सैनी की रफ्तार, राहुल के रनों की बौछार के बीच कैसी रही बुमराह-धवन की वापसी

नये साल में पुजारा-रहाणे को रैंकिंग में नुकसान, लेकिन टॉप 10 में बरकरार
टॉप 10 में पांचवे नंबर पर काबिज चेतेश्वर पुजारा को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह छठे स्थान पर खिसक गये हैं जबकि 7वें पायदान पर काबिज अजिंक्य रहाणे को 2 पायदान का नुकसान हुआ है और वह खिसककर नौंवे पायदान पर पहुंच गये हैं। चेतेश्वर पुजारा के पास 791 प्वाइंटस हैं तो अजिंक्य रहाणे 759 अंक के साथ टॉप-10 में बरकरार हैं।

टॉप 10 में शामिल हैं 3 भारतीय
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 3 भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। जहां चोट से वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर काबिज हैं तो वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (772 अंक) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (771 अंक) के साथ 9वें और 10वें स्थान पर बरकरार हैं। किसी भी खिलाड़ी को अपनी पिछली रैंकिंग में नुकसान नही हुआ है।

लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं मार्नस लाबुशाने
मार्नस लाबुशाने टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन का फायदा आईसीसी की रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है। वह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में लाबुशाने ने 215 और 59 रन की पारी खेली थी और सीरीज में सबसे ज्यादा रन (549) बनाने वाले खिलाड़ी बने।
मार्नस लाबुशाने को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और उन्होंने 827 अंक के साथ केन विलियमसन को एक पायदान नीचे धकेल दिया। लाबुशाने इस वक्त आईसीसी की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

नील वैग्नर ने भी लगाई लंबी छलांग, पैट कमिंस टॉप पर काबिज
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 904 अंक के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। जबकि 852 प्वाइंटस के साथ नील वैग्नर दूसरे पर काबिज हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर (830) को एक स्थान का फायदा हुआ है और उन्होंने कगिसो रबाडा (821) को नीचे धकेलते हुए तीसरा स्थान कब्जा लिया है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (796) को 2 पायदान का फायदा हुआ है और वह करियर की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पांचवे स्थान पर काबिज हैं। मिचेल स्टार्क ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 15 विकेट चटकाये। कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले स्पिनर नॉथन लॉयन को भी 5 पायदान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 10 में पहुंचे बेन स्टोक्स
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 47 और 72 की पारियों खेलने वाले बेन स्टोक्स ने करियर में दूसरी बार ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप 10 खिलाड़ियों में जगह बनाई। बेन स्टोक्स को 5 पायदान का फायदा हुआ है और 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं। इससे पहले नवंबर 2019 में वह नौंवे नंबर पर पहुंचे थे।
न्यूजीलैंड के लिये ऑलराउंडर कॉलिन डि ग्रैंडहोम बल्लेबाजों की सूची में 47वें से 39वें जबकि गेंदबाजों की सूची में 36वें से 34वें स्थान पर पहुंच गये। डॉम सिबले ने पहले टेस्ट शतक की बदौलत 87 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 80वें नंबर पर पहुंच गये। वहीं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 28वीं बार पांच विकेट के रिकार्ड से गेंदबाजों की सूची में फिर से शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
