Syed Mushtaq Ali Trophy: इस भारतीय गेंदबाज ने 6 गेंद में झटके 5 विकेट, 40 दिन में ली दूसरी हैट्रिक
नई दिल्ली। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक और हरियाणा की टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। हालांकि कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को महज 15 ओवर में हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। कर्नाटक के लिये अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 1 ओवर में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया।
और पढ़ें: अगर चाहते हैं आपका बेटा बने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज, तो फॉलो करे यह डाइट
पहले सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक की टीम ने न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। कर्नाटक की इस जीत में केएल राहुल, देवदत्त पल्लिकल और गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने अहम भूमिका निभाई।
|
6 गेंद में झटके 5 विकेट
कर्नाटक के लिये अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और 6 गेंद में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया। इससे पहले मिथुन ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भी कर्नाटक के लिये हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। मिथुन की यह 40 दिनों के दूसरी हैट्रिक है।
पहली पारी के आखिरी ओवर में जब अभिमन्यु मिथुन ने गेंदबाजी की शुरुआत की तो हरियाणा का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन था। मिथुन ने पहली गेंद पर हिमांशु राणा (61) को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया (32) को करुण नायर के हाथों कैच कराकर आउट कराया। इसके बाद मिथुन ने सुमित कुमार को रोहन कदम के हाथों कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की। चौथी गेंद पर मिथुन ने अमित मिश्रा को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। हालांकि मिथुन ने अगली गेंद वाइड फेंक दी जिसके बाद जितेश सरोहा ने 5वीं गेंद पर 1 रन ले लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मिथुन ने जयंत यादव को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर अपना 5वां विकेट हासिल किया।

मजबूत बल्लेबाजी के बाद बिखर गई हरियाणा
कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया हरियाणा के लिये चैतन्य बिश्नोई ने 35 गेंदों में 55 रन और हिमांशु राणा ने 34 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। हरियाणा के लिये हर्षल पटेल ने 34 और राहुल तेवतिया ने 32 रनों की पारी खेली।
वहीं गेंदबाजी में कर्नाटक के लिये अभिमन्यु मिथुन ने 4 ओवर में 5 विकेट हासिल किये तो श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट हासिल किये। वहीं एक विकेट रन आउट के रूप में हासिल हुआ। अफसोस की बात यह है कि मिथुन का यह प्रदर्शन उस दिन आया है जिस दिन उन्हें केपीएल में हुई मैच फिक्सिंग मामले में पूछताछ के लिये बुलाया गया है।

महज 15 ओवर में जीती कर्नाटक
193 रनों का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (66) और देवदत्त पद्दिकल (87) के दम पर पहले विकेट के लिये 125 रनों की साझेदारी की। दोनों के बीच यह साझेदारी महज 9.3 ओवर्स में हुई। केएल राहुल ने 31 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाये तो देवदत्त ने 42 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 87 रन ठोंके। मयंक अग्रवाल ने भी 14 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली महज 15 ओवर्स में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कर्नाटक ने 8 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
