For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय गेंदबाजी कोच ने बताया कैसे बन सकते हैं शमी-बुमराह जैसे तेज गेंदबाज, शेयर किया डाइट प्लान

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया के लिये इस वक्त भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का जवाब बड़ी से बड़ी विरोधी टीम ढूंढ पाने में असफल हो रही हैं। राहुल द्रविड़ ने इन गेंदबाजों को युवा खिलाड़ियों के लिये रोल मॉडल बताया है तो कई दिग्गज खिलाड़ी इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ऐसे में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने उन स्टेप्स के बारे में बताया है जिनको फॉलो कर आपका बच्चा भी भविष्य का जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी बन सकता है।

और पढ़ें: AFG vs WI: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा, बने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पर्दे के पीछे से इस अटैक को और खतरनाक करने के लिये काम कर रहे हैं। भरत अरूण ने अंग्रेजी अखबार से इस बारे में बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ की। इस दौरान भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की डाइट प्लान से लेकर उनकी सटीक गेंदबाजी तक का राज बताया है।

अरूण ने इन गेंदबाजों की डायट से लेकर कई खुफिया चीजों के बारे में बताया, आइये एक नजर डालते हैं:

और पढ़ें: ENG vs NZ: टॉम लैथम ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक, ऐसा करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बने

कैसा है भारतीय तेज गेंदबाजों का डायट प्लान?

कैसा है भारतीय तेज गेंदबाजों का डायट प्लान?

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने इस तिकड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम में हर गेंदबाज का अपना अलग डायट प्लान है। जहां एक ओर इशांत शर्मा शाकाहारी है तो वहीं मोहम्मद शमी को मीट बहुत पसंद है। भुवनेश्वर कुमार भी ज्यादातर वेज खाना पसंद करते हैं तो उमेश यादव बैलेंस बनाकर चलते हैं।

गेंदबाजी कोच ने कहा,' हम अक्सर यह सुनते हैं कि मांस खाने से ही ताकत मिलती है जो कि पूरी तरह से खोखली है। जाहिर है मीट आपको प्रोटीन देता है लेकिन प्लांट बेस प्रोटिन लेना भी बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों के लिये हम वाडा से स्वीकृत सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह खिलाड़ी उस सिद्धांत का अनुसरण करते हैं जिसके तहत आपको शरीर के हर किलोग्राम वजन पर एक ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें।

इशांत शर्मा की वापसी ने बदला माहौल

इशांत शर्मा की वापसी ने बदला माहौल

टेस्ट क्रिकेट में इशांत शर्मा एक नये अवतार में नजर आ रहे हैं। बल्लेबाज चाहे दायें हाथ का हो या फिर बायें हाथ का वह लगातार गेंद को स्विंग कराते हैं। मौजूदा समय में बेन स्टोक्स के बाद इशांत शर्मा ही ऐसे गेंदबाज हैं जो यह कारनामा कर पाते हैं। यह सब वह अपने ऊंचे कद और खास रिस्ट पोजिशन की बदौलत कर पाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके इस निरंतर प्रदर्शन के चलते ही वह लगातार टीम का हिस्सा बने हुए हैं। वह अपनी रिस्ट पोजिशन के चलते क्रीज के छोर पर जाकर ऑफ-स्टंप के बाहर की लाइन से गेंद को अंदर ला सकते हैं। इन सबके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में इस वक्त सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं जिनके पास 90 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है।

क्या है भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन का राज?

क्या है भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन का राज?

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि इस तिकड़ी की सटीक लाइन के पीछे अभ्यास सत्र के दौरान बनाया गया खास नियम है।

उन्होंने कहा,' हमने गेंदबाजों के लिए एक नियम बनाया है जिसमें निरंतर प्रदर्शन करने के लिये अभ्यास के दौरान बल्लेबाज को गेंद खेलने के लिये मजबूर करने वाली गेंदबाजी करनी होती है। हमने इसकी शुरुआत इस साल पर्थ में आयोजित हुए टेस्ट मैच के बाद की है।'

भरत अरुण ने बताया कि पर्थ टेस्ट में अगर आपको याद हो तो जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, उन्होंने बल्लेबाज को कई बार झांसा दिया लेकिन विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे। यह एक तरह का निवेश था जो वह वहां कर रहे थे। हमने इस नियम को लागू किया और मेलबर्न में खेले गये मैच में फर्क देखने को मिला और बुमराह ने 4 या 5 विकेट हासिल किये।

Story first published: Friday, November 29, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+