तो इनकी वजह से कैप्टन कोहली हुए हैं विराट, इंस्टाग्राम पर खुला राज
नई दिल्ली। यूथ आइकॉन विराट कोहली के खेल में ही रंगत नहीं आई है बल्कि पिछले एक साल के अंदर उनके स्वभाव, मैदान पर उनका बर्ताव, मीडिया में बात करने का तरीका, काफी कुछ बदल गया है। 27 साल का ये डैशिंग यंग मैन अब पहले से ज्यादा गंभीर, शांत और जिम्मेदार नजर आता है। अक्सर लोग कोहली से इस बारे में सवाल भी करते हैं, जिस पर विराट मुस्कुराकर रह जाते थे।
लेकिन शायद अब कोहली को लगा कि उन्हें इस बारे में अपने चाहने वालों को बता देना चाहिए और इसी वजह से उन्होंने इस बारे में अब इंस्टाग्राम पर राज खोला है। कोहली ने शनिवार को यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वो एक किताब दिखाते नजर रहे हैं जिसका नाम है 'ऑटोबायोग्रफी ऑफ योगी'।
जिन्हें खुद पर भरोसा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो
फोटो के साथ विराट ने लिखा, मुझे ये किताब बहुत पसंद है। इसने जिंदगी की तरफ मेरा नजरिया बदल दिया। कोहली ने लिखा है कि जिन्हें खुद पर भरोसा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना है, उन्हें जरूर ये किताब पढ़नी चाहिए।
परमहंस योगानन्द योगी की जीवनी
गौरतलब है कि ये किताब परमहंस योगानन्द योगी की जीवनी है, जो बीसवीं सदी के एक आध्यात्मिक गुरू, योगी और संत थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को क्रिया योग का उपदेश दिया तथा पूरे विश्व में उसका प्रचार -प्रसार किया था। रांची में उनके नाम का बहुत बड़ा आध्यात्मिक केंद्र भी है।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
