ENG vs NZ: 608 दिन 88 ओवर्स और 264 रन बाद मिशेल सैंटनर ने खत्म किया सूखा, रचा इतिहास
नई दिल्ली। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये न्यूीजीलैंड पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये पहले मैच में हार दरवाजे पर दस्तक देती हुई दिखाई दे रही है। मैच के पांचवे दिन चायकाल तक इंग्लैंड की टीम8 विकेट खो चुकी है और अभी भी न्यूजीलैंड से 101 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग ने इतिहास रचते हुए दोहरा शतक लगाया और पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 615 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा करने में मदद की।
वहीं कीवी गेंदबाज मिशेल सैंटनर के लिये यह किसी ड्रीम मैच से कम नहीं हैं । पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशेल सैंटनर ने शतक लगाया और फिर वो काम किया जो पिछले 608 दिनों से घरेलू सरजमीं पर कोई कीवी स्पिनर नहीं कर पाया है।
और पढ़ें: AUS vs PAK: गाबा के मैदान पर यासिर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद

608 दिन 88 ओवर्स और 264 रन बाद मिशेल सैंटनर ने रचा इतिहास
मिशेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिये इंग्लैंड की दूसरी पारी में 3 विकेट झटकने का काम किया और इसके साथ ही पिछले 608 दिनों से घरेलू धरती पर स्पिनर्स के खाते में चला आ रहा विकेटों का सूखा भी खत्म किया। न्यूजीलैंड के लिये पिछले 608 दिनों में स्पिनर्स ने 88 ओवर्स गेंदबाजी की और 264 रन दिये लेकिन इस बीच उनके हिस्से एक भी विकेट नहीं हाथ आया।
इस बीच न्यूजीलैंड के लिये एजाज पटेल ने 43 ओवर्स, टॉड एसल ने 20, इश सोढी ने 16, मिशेल सैंटनर ने 6, केन विलियमसन ने 2 और जीत रावल ने 1 ओवर गेंदबाजी की लेकिन कोई भी विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रहे। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 31, टिम साउथी ने 31, नील वॉगर ने 27, कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 10 मैट हेनरी ने 2 विकेट हासिल किये।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड की टीम ने बीजे वॉटलिंग के 205 और मिशेल सैंटनर की 126 रन की पारियों के दम पर 615 रन बनाये। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से बनाया सर्वोच्च स्कोर है। जबकि क्रिकेट इतिहास में बनाया गया 8वां सर्वोच्च स्कोर है। मैच के दौरान एक समय पर इंग्लैंड की टीम का पलड़ा तब भारी था जब न्यूजीलैंड की टीम ने 197 के स्कोर पर पांच विकेट खो दिये थे। कीवी टीम के टॉप बल्लेबाज वापस लौट चुके थे जिसमें कप्तान केन विलियम्सन भी शामिल थे। यहां से वाटलिंग ने पहले कॉलिन डि ग्रैंडहोम (65) के साथ 116 रन की साझेदारी की और फिर मिशेल सैंटनर के साथ 7वें विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

दूसरी पारी में कीवी गेंदबाजों ने दिखाया दम
शतकीय पारी खेलने के बाद मिशेल सैंटनर ने आखिरी सत्र में इंग्लैंड के 3 विकेट झटककर उसे बैकफुट पर धकेल दिया। पांचवे दिन की शुरुआत में तेज गेंदबाजों ने वापसी करते हुए अगले 5 विकेट झटक लिये। नील वैगनर ने 3 विकेट झटके तो कॉलिन डि ग्रैंडहोम और टिम साउथी के हिस्से 1-1 विकेट आया। इंग्लैंड के लिये आखिरी सत्र जारी है और सारी उम्मीद सैम कुरैन और जोफ्रा आर्चर पर हैं, जिनके बीच नौंवे विकेट के लिये 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
