oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 5 रन से जीत हासिल की। पाकिस्तान की टीम ने टेस्ट मैचों में लगातार चौथी हार का सामना किया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में हार के साथ अपना खाता खोला। पाकिस्तान भले ही इस मैच को हार गया हो लेकिन पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान यासिर शाह ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
और पढ़ें: NZ vs ENG: वॉटलिंग ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कीवी विकेटकीपर बने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए यासिर शान ने गाबा के मैदान पर 205 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही यासिर किसी टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा बार 200 रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैंं। अपने करियर के दौरान यासिर शाह के लिये यह तीसरा मौका था जब उन्होंने 200 से ज्यादा रन दिये हैं।
और पढ़ें: IND vs BAN: टेस्ट में बेस्ट हैं विराट कोहली, एमएस धोनी को पीछे छोड़ बने नंबर 1
इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 240 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के 154 और मार्नस लाबुशेन के 185 रनों की बदौलत 580 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिये बाबर आजम ने शतक लगाया लेकिन वह मैच को बचा पाने में नाकामयाब रहे और पूरी टीम 335 रन पर सिमट गई।
सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बने
पाकिस्तान के लिये यासिर ने खेलते हुए 3 मौकों पर 200 से ज्यादा रन दिये हैं, उनमें से 2 बार ऑस्ट्रेलिया के सामने हुआ है। वहीं एक बार मैनचेस्टर के मैदान पर भी यासिर ने 200 से ज्यादा रन दिये हैं। यासिर ने टेस्ट क्रिकेट की 68 पारियों में तीन बार पारी में 200 से ज्यादा रन दिए। टेस्ट क्रिकेट में भारत के वीनू माकंड और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक अन्य दो गेंदबाज हैं जिन्होंने पारी में दो बार 200 से ज्यादा रन दिए हैं। वीनू माकंड ने 70 पारियों और सकलैन ने 86 पारियों में ऐसा किया है।
यासिर इसके साथ ही गाबा में खेले गए किसी भी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज भी बन गए। इससे पहले मुश्ताक अहमद ने 1999 में 194 रन दिए थे।
सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बोलर
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट पूरा करने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 33 मैचों यह आंकड़ा पूरा किया। यासिर शाह ने ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1925 में 36 मैचों के साथ 200 विकेट पूरे किये थे।
स्मिथ को 7वीं बार बनाया अपना शिकार
गाबा के मैदान पर यासिर ने स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद हाथ से 7 का इशारा किया। इसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसा क्यों। तो यासिर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अपने 33 मैचों के टेस्ट करियर में यासिर ने स्टीव स्मिथ को 7वीं बार आउट किया। वहीं इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्मिथ को 44 पारियों में से 8 बार अपना शिकार बनाया है। अब यासिर उनसे केवल 1 नंबर पीछे हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, November 25, 2019, 8:06 [IST]
Other articles published on
Nov 25, 2019