CT17: खुशखबरी! विराट कोहली के बीमार होने की खबर झूठी
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराने के बाद अब भारत का मुकाबला फाइनल में पाकिस्तान से होगा। हालांकि पाकिस्तान के साथ मुकाबले से पहले मीडिया में खबरें आ रही हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की तबियत खराब हो गई है जिसकी वजह से वे लंदन दवाई लेने गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बीमार हैं। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 96 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली थी। इसके साथ ही वो वनडे में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। एक टीवी चैनल के मुताबिक विराट मैच जीतने के बाद बस में रवाना होकर बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम से नहीं गए। बल्कि लंदन के लिए रवाना हो गए।
हालांकि भारतीय टीम ने इस तरह की खबरों का पूरी तरह खंडन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर गौरव सक्सेना ने मीडिय को बताया कि कोहली बीमार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोहली की तबीयत खराब होने की खबरें गलत हैं।
पढ़ेंः- टीम इंडिया सावधान! फाइनल में खेल सकता है पाक ये खतरनाक बॉलर
गौरतलब है कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैच में 0 पर आउट हो गए थे लेकिन इसके अलावा उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर तीन अर्धशतक अपने नाम किए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का फाइनल में मुकाबला 18 जून को पाकिस्तान से है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
