Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

17 साल बाद श्रीलंका ने क्रिकेट में रच दिखाया इतिहास, कंगारुओं को टेस्ट सीरीज़ में हराया

श्रीलंकाई आॅफस्पिनर गेंदबाज़ दिलरुआन परेरा की बेहतरीन और कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की बदौलत श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को श्रीलंका ने आॅस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऐसा प्रदर्शन किया कि कंगारूओं को एकबार भी उठने का मौका ही नहीं मिला। इस जीत के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ में श्रीलंका ने अजेय बढ़त बना ली है। दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स की टीम के कप्तान चुने गए विराट कोहली!

दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया को छकाने वाले में सबसे अहम भूमिका निभाई दिलरुआन परेरा ने। परेरा ने दूसरी पारी में महज़ 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने पूरे मैच के दौरान कुल 10 विकेट लिए। इसके लिए कुल 99 रन खर्चे। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अनूठे अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

श्रीलंका ने आॅस्ट्रेलिया को 413 रनों को लक्ष्य दिया था जिसके सामने आॅस्ट्रलियाई टीम तीसरे दिन लंच के कुछ देर बाद ही केवल 183 रनों के कुलयोग पर सिमट गई। मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में सातवें नंबर पर काबिज श्रीलंका ने इससे पहले पल्लेकल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी आॅस्ट्रेलियाक 106 रनों से हराया था। ऐसे में देखा जाए तो वर्ष 1999 के बाद श्रीलंका ने पहली बार आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीतने में सफलता पाई है।

इससे पहले आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी में अनुभवी श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ का जादू चला और उनकी शानदार हैट्रिक की बदौलत आॅस्ट्रेलिया महज 106 रनों पर ही सिमटकर रह गई। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 281 और दूसरी पारी में 237 रन बनाए थे। कोहली के मोहक अंदाज पर द्रविड़ का क्यूट जवाब.. दिल छू लेगा आपका..

दिलरूवान परेरा ने दूसरी पारी में 64 रन बनाए थे और इस तरह से वह एक मैच में अर्धशतक बनाने और दस विकेट लेने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट मैचों में ऐसा प्रदर्शन करने वाले वह दुनिया के 23वें खिलाड़ी हैं। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड भी बने। डालते हैं एक नज़र :

  • 17 साल बाद श्रीलंका अपनी जमीन पर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीती है।
  • आॅस्ट्रेलिया को एशिया में लगातार 8वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे अधिक लगातार हार का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है।
  • ढ़ाई दिन में खत्म हुए गाले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 501 लीगल गेंद खेली जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 1900 से पांचवीं सबसे कम गेंद हैं।
  • इस टेस्ट मैच में महज़ 1213 गेंद फेंकी गईं। पिछले 100 वर्षों में केवल दो अवसरों पर ही किसी ऐसे टेस्ट मैच में इससे कम गेंदें फेंकी गईं जिसमें सभी 40 विकेट गिरे हों।
  • पहली पारी में हैट्रिक बनाने वाले रंगना हेराथ ने गाले मैदान पर कुल 84 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उनसे अधिक किसी भी मैदान पर अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड केवल मुथैया मुरलीधरन के नाम ही है।
  • परेरा ने दूसरी पारी में 70 रन पर 6 विकेट और पूरे मैच में 99 रन पर 10 विकेट लेने के साथ ही अर्धशतक भी बनाया। ऐसा प्रदर्शन करने वाले पर दुनिया के 23वें ​प्लेयर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+