पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अनूठे अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की शान और मुल्तान के सुल्तान विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इनदिनों सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। 'मुल्तान के सुल्तान' कहे जाने वाले सहवाग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अनूठे अंदाज़ में ट्वीट करने लिए भी जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने एकदम यूनीक तरीके से अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज़ रंगना हेराथ ने किया कारनामा, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई हैट्रिक

खास बात यह है कि सहवाग के फैन्स को उनके ट्वीट काफी पसंद आते हैं और वे उन्हें री-ट्वीट कर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी देते हैं।

जानिए क्या लिखा वीरेंद्र सहवाग ने :

अमरीकी राष्ट्रवपति बराक अेाबामा को उनके 55वें जन्मदिवस पर बधाई देते हुए सहवाग ने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बराक ओबामा। बच्चों के लिए आपका प्यार देखकर कई बच्चे कहते होंगे कि ओबामा बी माई मामा'। इससे पहले भी वीरेंद्र सहवाग सीनियर क्रिकेटर अरुण लाल, महेंद्र सिंह धौनी और सुनील गावस्कर के लिए कुछ ऐसे ही रोचक अंदाज़ में बधाई संदेश लिख चुके हैं। इस टीवी कॉमेडी शो की शुरुआत में ही अलग हो रहे हैं हरभजन सिंह ! जानिए कौन है वजह

इसके अलावा हरभजन सिंह की बेटी के जन्म लेने पर भी उनके ट्वीट की सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी। उन्होंने लिखा था, 'हरभजन सिंह और गीता बसरा तो माता-पिता बनने किे लिए बधाई। भज्जी मैदान में तो पहले से ही बाप था और अब पापा भी बन गया।'

भारत के लिए दो बार टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें लगभग 50 के औसत से और वनडे क्रिकेट में 35 के औसत से 8 हज़ार से भी अधिक रन बनाए हैं।

Story first published: Friday, August 5, 2016, 13:53 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+