Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुरुषों के मैच में होगी महिला अंपायर, पहली बार इस देश में होगा ऐसा

नई दिल्ली। जल्द ही पुरुषों के क्रिकेट मैच में भी महिला अंपायर देखने को मिल सकती है। दरअसल इस रविवार को जब जेएलटी वनडे कप में न्यू साउथ वेल्स की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी तो इस मैच में अंपायर महिला होगी जो अपने आप में एक इतिहास बनेगा। इस मैच के साथ महिला अंपायर क्लैरी पोलोस्क अपना लिस्ट ए डेब्यू करेंगी। बता दें कि क्लैरी पोलोसेक ने कभी क्रिकेट नहीं खेला। वह कई बार अंपायर टेस्ट में फेल हुईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब वह ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष पुरुष टूर्नमेंट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनेंगी।

पोलोसेक वरिष्ठ अंपायर पॉल विलसन के साथ हर्ट्सविले ओवल मैदान पर अंपायरिंग करेंगी। आपको बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी खेल सकते हैं। स्टार्क को चोट की वजह से और एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारत दौरे से बाहर रखा गया है।

पोलोस्क 2015-16 सीजन से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेवलपमेंट अंपायर पैनल की सदस्य हैं। साल 2015 के मेटाडोर कप के दौरान पोलस्क थर्ड अंपायर रही थीं। इसके अलावा वह इस साल आयोजित किए गए महिला वर्ल्ड कप और महिला वर्ल्ड टी20 में भी अंपायरिंग कर चुकी हैं।

उन्होंने बुधवार को सिडनी में पत्रकारों को बताया, 'मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, यह बात कई लोगों को हैरान करती है। मैं हमेशा से क्रिकेट फॉलो करती थी। मेरे माता-पिता ने मुझे प्रोत्साहित किया। मेरे पिता मुझे अंपायरिंग का कोर्स करवाने ले जाते थे। मुझे टेस्ट पास करने में एक से अधिक मौके लगे लेकिन मैं यही काम करना चाहती थी। मैंने इस पर लगातार मेहनत की।'

इसे भी पढ़ेंः- तो कैटरीना बनेंगी कपिल देव की पत्नी, जल्द होगा खुलासा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+