For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडम जांपा के आगे बांग्लादेश हुआ ढेर, महज इतने रन देकर झटक लिए 5 विकेट

दुबई : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के 34वें मैच में बांग्लादेश का बल्लेबाजी क्रम एडम जांपा के आगे ढेर हो गया। दुबई में सुपर 12 ग्रुप 1 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम महज 15 ओवर में ही 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्पिनर जांपा की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिन्होंने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 5 विकेट चटका लिए। यह जांपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। बांग्लादेश के लिए शामीम होसेन सवार्धिक 19 रनों की पारी खेली, जो 18 गेंदों में आई।

ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो गेंदबाजों ने अपनी सही भूमिका निभाते हुए सही साबित कर दिया। शुरूआती समय से ही बांग्लादेश पर कंगारू गेंदबाज हावी हो गए थे। पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर लिटन दास दो बोल्ड कर दिया। लिटन दास खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने साैम्या सरकार को बोल्ड कर बांग्लादेश को महज 6 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दे दिया। सरकार 5 रन बना सके। इसके बाद तीसरा झटका बांग्लादेश को ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। तीसरे ओवर में मैक्सवेल ने मुशफिकुर रहीम को एल्बीडब्ल्यू आउट ककिया। रहीम 1 रन बनाकर आउट हुए। उस समय बांग्लादेश का स्कोर 10 रन पर 3 विकेट हो गया।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने अश्विन को माना बड़ा प्लस प्वाइंट, बताया क्यों हैं खास

इसके बाद कप्तान ओपनर मोहम्मद नईम ने महमुदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने 22 रनों की साझेदारी बना ली थी कि छठे ओवर में नईम हेजलवुड के हाथों विकेट गंवा चुके। नईम 16 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। नईम के आउट होने के बाद आफिफ हुसैन आए, लेकिन वो भी पहली ही गेंद पर एडम जांपा का शिकार बन गए। इस तरह बांग्लादेश की आधी टीम 33 के स्कोर पर पवेलियन लाैट गई। इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह ने शमीम होसैन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 29 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी कि 13वें ओवर में महमुदुल्लाह 16 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बन गए। इसके बाद मुश्ताफिजुर भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोरिफुल इस्लाम बिना खाता खोले आउट हो गए, इस तरह बांग्लादेश की पूरी टीम 73 रनों पर ढेर हो गई।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में जांपा के अलावा स्टार्क व हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए। स्टार्क ने 21 रन दिए, जबकि हेजलवुड ने 2 ओवर में 8 रन दिए। मैक्सवेल ने 2 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 3 ओवर में 18 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 17:24 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+