'जल्द दिखेगा 2 साल पहले वाला कोहली, ठोंकेगा लगातार शतक', जानें क्यों गावस्कर ने की ऐसी भविष्यवाणी
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सेंचुरियन पहुंच चुकी है। भारतीय टीम इस समय अनिवार्य क्वारंटीन में अपना वक्त गुजार रही है, जिसके बाद 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट जायेगी। विराट कोहली के लिये यह सीरीज काफी अहम होने वाली है, जिसमें उनके पास जीत हासिल कर साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट जीतने वाले पहले कप्तान बनने का सुनहरा मौका है तो वहीं पर 2 साल से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म करनी की भी दरकार है।
और पढ़ें: क्या IPL 2022 की नीलामी का हिस्सा बन पायेगी अहमदाबाद, अभी अधर में लटका है फैसला
विराट कोहली के बल्ले से आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये डे-नाइट टेस्ट मैच में आया था, जिसके बाद से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। उल्लेखनीय है कि दौरे पर निकलने से पहले विराट कोहली ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और उससे पनपे विवाद के बाद उनके प्रदर्शन पर बोर्ड की बेहद करीब से नजर होगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही हमें टेस्ट क्रिकेट में भारत के 2 साल पुराने वाले कोहली नजर आयेंगे जो शतक पर शतक लगाते थे।
और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में बढ़ी इंग्लैंड की मुश्किलें, आईसीसी ने फिर से काटे 3 प्वाइंट

जल्द देखने को मिलेंगे 2 साल पहले वाले कोहली
सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस तक से हुई एक बातचीत में विराट कोहली की वनडे प्रारूप से कप्तानी छीनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि चयनकर्ताओं की ओर से लिया गया यह अच्छा फैसला है। विराट कोहली की बल्लेबाजी पिछले कुछ समय में पुराने अंदाज में नजर नहीं आयी है, ऐसे में उन्हें सफेद बॉल की कप्तानी से हटाने का फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में विराट कोहली के आंकड़े काफी डराने वाले रहे हैं जिसमें वो कई बार जीरो के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं, तो वहीं पर दो सालों में किसी भी प्रारूप के दौरान उनके बल्ले से शतक नहीं निकल सका है। हालांकि वनडे और प्रारूप की कप्तानी का जिम्मा अब जब रोहित को दे दिया गया है तो कोहली को सिर्फ एक ही प्रारूप की कप्तानी करनी होगी। इसे देखते हुए सुनील गावस्कर को पूरा विश्वास है कि फैन्स को बहुत जल्द ही 2 साल पुराने वाले विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी, जो एक के बाद एक शतक लगाकर रोज कई रिकॉर्ड अपने नाम करते थे।

रोहित की कप्तानी से भी मिलेगा फायदा
सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित को सफेद गेंद का कप्तान बनाने का फैसला विराट कोहली के ऊपर टेस्ट बल्लेबाज की जिम्मेदारियों को बढ़ायेगा और वो इस प्रारूप में अपना बेस्ट निकाल पाने में कामयाब होते नजर आयेंगे। विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फॉर्म पर लेकर कहा था कि वो अपनी तरफ से सबकुछ कर रहे हैं जिससे वो पुरानी लय में लौटते नजर आये हैं। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका में एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विराट कोहली की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वो अपना पुराना कड़ा पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने बीच में उतार दिया था। फैन्स का मानना है कि विराट ने यह फैसला फॉर्म में वापस आने के लिये टोटके के तौर पर किया है।
स्पोर्टस तक से बात करते हुए उन्होंने कहा,'हमें बहुत जल्द 2 साल पुराने वाले विराट कोहली नजर आ सकते हैं, जो एक के बाद एक शतक लगाते चले जाते थे। ऐसे में जब उन्हें सीमित ओवर्स प्रारूप की कप्तानी से रिलीज कर दिया गया है तो उनके वर्कलोड पर काफी दबाव कम होगा और इसका फायदा उनके रन बनाने पर भी मिलेगा।'

कप्तानी के चलते बेहतर बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा
गावस्कर का मानना है कि सीमित ओवर्स प्रारूप में रोहित शर्मा को कप्तानी देने का फैसला टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से रनों की बारिश करवा सकता है, इसको लेकर उन्होंने रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी देने के फैसले का उदाहरण दिया, जिसने उनके अंदर के खिलाड़ी को बेहतर बनाया।
उन्होंने कहा ,'हमने रोहित शर्मा को भी देखा था जब वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाये गये थे तो उन्होंने अपने 20,30 और 40 रन के स्कोर को बड़े रनों में तब्दील करना शुरू कर दिया। वह ज्यादा जिम्मेदारी से खेलने लगे, जिसकी वजह से उनके शॉट सेलेक्शन में भी सुधार हुआ। वो जानते थे कि हमने उनमें निवेश किया है तो उसका फल भी मिलेगा। रोहित ने जिम्मेदारी उठायी और मुंबई को 5 बार खिताब जिताया। ऐसा हो सकता है कि सीमित ओवर्स प्रारूप की कमान संभालने के बाद रोहित टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रन बनाना शुरू कर दें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
