Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st ODI: रोहित-ईशांत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साथ नहीं आने से भड़के कोहली, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिये भारतीय टीम इस समय सिडनी में है जहां पर उसे वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है। सीरीज के ओपनिंग मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात की और टेस्ट सीरीज के लिये तैयारी कर रहे चोटिल इशांत शर्मा और रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी बात की। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच से दोनों खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं और बाकी के बचे दो मैचों में उनका खेलना अभी भी तय नहीं है।

विराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना बढ़ जाती अगर यह दोनों खिलाड़ी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आते और यहां रिहैब से गुजर रहे होते, जैसा कि ऋद्धिमान साहा ने किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित की फिटनेस को लेकर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजरी पर किसी को सही जानकारी नही

उन्होंने कहा, 'अगर रोहित और इशांत दुबई से सीधा ऑस्ट्रेलिया आते तो दोनों के टेस्ट मैचों में खेलने की संभावना बढ़ जाती। ऋद्धिमान साहा को भी आईपीएल के दौरान चोट लगी थी लेकिन वह टीम के साथ यहां आये और रिहैब से गुजर रहे हैं। उनकी प्रोग्रेस देखकर साफ पता लग रहा है कि वह सही दिशा में बढ़ रहे हैं और सीरीज के लिये टाइम से पहले उपलब्ध रहेंगे। अगर वो दोनों भी यहां होते तो उनके साथ भी ऐसा ही होता। इससे उन्हें फिट होने और टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहने का मौका मिलता। लेकिन अभी उनकी फिटनेस को लेकर कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल उनके खेल पाने को लेकर संशय बना हुआ है।'

गौरतलब है कि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं जबकि ईशांत शर्मा साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। विराट ने कहा कि आईपीएल में जब रोहित ने चोट लगने के बाद वापसी की थी तो हमें लगा कि वो हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं लेकिन हमें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि वो हमारे साथ क्यों नहीं आ सके।

और पढ़ें: 1st ODI: संजय मांजरेकर ने सिडनी वनडे के लिये चुनी प्लेइंग 11, पांड्या-जडेजा को किया बाहर

आपको बता दें कि रोहित शर्मा फिलहाल एनसीए में हैं और फिटनेस पर काम कर रहे हैं और 11 दिसंबर को एक बार फिर से उनकी जांच की जायेगी और इसके बाद ही पता चलेगा कि वो टेस्ट सीरीज में टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Friday, November 27, 2020, 4:25 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+