For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st ODI: संजय मांजरेकर ने सिडनी वनडे के लिये चुनी प्लेइंग 11, पांड्या-जडेजा को किया बाहर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने जा रहा है। इस मैच के साथ ही दर्शकों की मैदान पर वापसी होने वाली है। सिडनी के मैदान पर होने वाले इस पहले मुकाबले को लेकर फैन्स के साथ ही क्रिकेट पंडित भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग 11 का सेलेक्शन किया है जिसे सिडनी के मैदान पर उतरना चाहिये।

संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बार फिर से रविंद्र जडेजा को बाहर का रास्ता दिखाया जबकि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक साथ खिलाने की बात कही। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि विराट जड्डू को ही चुनेंगे।

और पढ़ें: IND vs AUS: 9 महीने बाद आखिरकार स्टेडियम में दिखेंगे दर्शक, सिडनी में होगा अलग नजारा

संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में ओपनिंग की जिम्मेदारी शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल को दी है। वहीं तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली और चौथे पर श्रेयस अय्यर को बरकरार रखा है। इसके साथ ही मांजरेकर ने केएल राहुल को टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी है।

इसके बाद मध्यक्रम में संजय मांजरेकर ने मनीष पांडे को शामिल किया है और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर किया है। स्पिन गेंदबाजी में संजय मांजरेकर ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जगह दी है, जबकि तेज गेंदबाजी में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के साथ शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी में से किसी एक खिलाड़ी को जगह देने का काम किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी वनडे में काली पट्टी बांध कर उतरेगी भारतीय टीम, जानें क्यों

गौरतलब है कि भारतीय टीम के यह खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर के आ रहे हैं। कोरोना काल में भारतीय टीम का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला होगा जिसमें वह जीत के साथ वापसी करना चाहेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव (विराट जडेजा को चुनेंगे), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर/नवदीप सैनी।

Story first published: Thursday, November 26, 2020, 21:12 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+