For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: जडेजा की जगह चहल के मैदान पर आने को लेकर जानें क्या बोले एरॉन फिंच

IND vs AUS
Photo Credit: Twitter
India vs Australia 1st T20I : Langer angry on Chahal inclusion after Jadeja Injury|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया है। कैनबरा के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में कंगारू टीम महज 150 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 11 रनों से इस मैच को जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कैनबरा के इस मैदान पर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही थी तभी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर पारी को संभालने का काम किया और नाबाद 44 रन बनाकर अपनी टीम को 161 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं बल्लेबाजी के दौरान जडेजा के सिर पर हेजलवुड की एक तेज गेंद लगी जिसके चलते वह दूसरी पारी में कनकशन की वजह से बाहर हो गये और उनकी जगह मैदान पर युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी की। वहीं मैच रेफरी डेविड मून के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच नाराज नजर आये और काफी देर तक बात करते रहे।

और पढ़ें: 1st T20: कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा कनकशन नियम, 3 विकेट हासिल कर चहल ने पलटा मैच

मैच के बाद कप्तान एरॉन फिंच से इसको लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,' वो हमें कनकशन को लेकर जानकारी दे रहे थे कि जब जडेजा मैदान से बाहर गये तो उनकी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल जांच की गई जिसमें वह फिट नहीं नजर आये। इसी के चलते उन्हें नियम के तहत चहल को उतारने की इजाजत दी गई है। वैसे भी मेडिकल एक्सपर्टस की बात को चैलेंज नहीं कर सकते।'

गौरतलब है कि जडेजा को यह चोट पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगी थी जिसके बाद उन्होंने मैदान पर हैमस्ट्रिंग इंजरी के लिये फिजियो बुलाया था और वह जिस तरह से हैमस्ट्रिंग से परेशान थे उनका दूसरी पारी में गेंद फेंक पाना संभव नहीं नजर आ रहा था। वहीं पर जस्टिन लैंगर का मानना था कि जडेजा ने उसके बाद भी 6 गेंदों का सामना किया और उसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाने का काम किया तो ऐसे में वह कनकशन कैसे हो सकते हैं।

और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: कोहली-बाबर के खास क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिये जहां पर यह सबसे सफल दांव साबित हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये यह काफी महंगा रहा। युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किये और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने स्पेल में एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का विकेट हासिल किया।

चहल के शानदार स्पेल के लिये बाद में उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि कनकशन नियम के अनुसार कनकशन प्रोटोकॉल की जांच के लिये खिलाड़ी को मैदान के बाहर ही जाना होता है।

Story first published: Friday, December 4, 2020, 18:51 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+