For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: शेन वॉर्न ने बताया क्यों एडिलेड में फटे जूते के साथ उतरे थे मोहम्मद शमी

Shane Warne on 1st Day Night Test Australia vs India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला गया जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसे आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन जब भारतीय गेंदबाज बॉलिंग कर रहे थे तो उस वक्त मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) फटे हुए जूते पहनकर गेंदबाजी कर रहे थे, जिसके बाद फैन्स के बीच यह सवाल उठ रहा था कि आखिरकार वो फटे हुए जूते हुए पहनकर क्यों खेल रहे थे।

वहीं शेन वॉर्न (Shane Warne) ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि शमी (Mohammad Shami) के बायेंं पैर को ज्यादा जगह की जरूरत होती है ताकि यह गेंदबाज अपने हाई आर्म एक्शन को अच्छे से एक्जियूट कर सके। उनकी गेंदबाजी में कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसीलिये शमी (Mohammad Shami) ने अपने जूते में छेद किया था।

और पढ़ें: Flashback 2020: जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास, 5-0 से सीरीज में रौंदा

उन्होंने कहा,'जूते में बने उस छेद की वजह से मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का बायां पैर पूरी तरह से आजाद रहता है और गेंदबाजी करते हुए जब यह जमीन पर पड़ता है तो वह अपनी गेंद को सही तरीके से फेंक पाते हैं।'

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को एडिलेड टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए पैट कमिंस की एक गेंद पर चोट लग गई है जिसकी वजह से सीरीज के बचे हुए बाकी 3 मैचों से बाहर हो गये हैं। ऐसे में उनके बाहर जाने से भारतीय गेंदबाजी कमजोर हो गई है चूंकि टीम के साथ इशांत शर्मा पहले ही चोट की वजह से नहीं जा सके हैं।

और पढ़ें: एडिलेड के फ्लॉप शो पर पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

आपको बता दें कि पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम को मेलबर्न के मैदान पर दूसरा मैच खेलना है और वो इस मैच में कम से कम 4 बदलाव के साथ उतर सकती है।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 2:18 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+