For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2020: जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास, 5-0 से सीरीज में रौंदा

Year Ender flash back 2020: नई दिल्ली। साल 2020 कई मायनों में अलग रहा, खास तौर से खेल के क्षेत्र में, जहां पर भारतीय टीम ने साल की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ी उसे हार का भी सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस दौरान न्यूजीलैंड (New Zealand) के दौरे पर भी गई जहां उसने सीरीज की शुरुआत ऐतिहासिक जीत के साथ की लेकिन अंत में उसे निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। इस साल जनवरी में पहले श्रीलंका और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई, जहां पर विराट सेना ने पहले टी20 सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की तो वहीं कंगारू टीम के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज में जीत हासिल की।

इसके बाद ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) का दौरा किया जहां पर उसे 5 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये पहुंची। जहां पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के टी20 सीरीज में 5-0 से हराकर इतिहास रचा।

और पढ़ें: एडिलेड के फ्लॉप शो पर पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

न्यूजीलैंड (New Zealand) की सरजमीं पर भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए 5 मैचों की सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया और पहली बार उसी की सरजमीं पर क्लीन स्वीप करने वाली टीम बन गई। इस सीरीज में भारतीय टीम को 2 बार सुपरओवर का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम ने दोनों बार जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड (New Zealand) की सरजमीं पर अब से पहले किसी टीम ने टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने साल 2008-09 में पहली बार कीवी टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज खेली थी।

और पढ़ें: AUS vs IND: पैट कमिंस ने बताया कैसे एडिलेड में हासिल किया पुजारा का अहम विकेट

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड (New Zealand) की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 1921 में पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ 1983 में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

आपको बता दें कि इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया लेकिन कीवी टीम ने वनडे और टेस्ट सीरीज में जबरदस्त वापसी की और पहले वनडे मैच में 3-0 से और फिर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 0:29 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+