AUS vs IND: 3 गलतियां जिसके चलते सिडनी में फिर हारी विराट सेना
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज सिडनी के मैदान पर खेला गया जहां पर कंगारू टीम ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को 51 रनों से हराकर सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सिडनी के मैदान पर लगातार दूसरी बार भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 4 विकेट खोकर 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये स्टीव स्मिथ ने 104 रनों की पारी खेली तो वहीं पर एरॉन फिंच (60), डेविड वॉर्नर (83), मार्नस लाबुशाने (70) और ग्लेन मैक्सवेल (63*) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में जारी रहा भारतीय गेंदबाजों का फ्लॉप शो, ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज
वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 338 रन ही बना सकी और 51 रनों से मैच को हार गई। भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली (89) और केएल राहुल (76) ने अर्धशतकीय पारियां खेली, तो वहीं श्रेयस अय्यर (38), शिखर धवन (30), हार्दिक पांड्या (28), मयंक अग्रवाल (28) और जडेजा (24) ने भी 20 से अधिक रनों की पारियां खेली।
और पढ़ें: AUS vs IND: मांजरेकर ने फिर जडेजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिये

गेंदबाजी में बदलाव न करना
भारतीय टीम के लिये सिडनी के मैदान पर हारने की सबसे पहली और बड़ी वजह रही उसकी गेंदबाजी। इस मैदान पर खेले गये पहले मैच में जब गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई हुई थी तो सभी को उम्मीदें थी कि गेंदबाजी में कम से कम एक बदलाव तो देखने को मिलेगा, हालांकि कप्तान कोहली ने टीम में कोई बदलाव न करने का फैसला करते हुए उसी प्लेइंग 11 के साथ जाने का फैसला किया।
नतीजन नवदीप सैनी एक बार फिर महंगे साबित हुए और महज 7 ओवर में 70 रन लुटा डाले, तो वहींं पर मोहम्मद शमी ने 9 ओवर में 73 तो युजवेंद्र चहल ने 9 ओवर में 71 रन लुटाये। ऐसे में भारतीय टीम के लिये इन गेंदबाजों के बचे हुए ओवर्स की भरपाई कर पाना मुश्किल नजर आ रहा था। कप्तान विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों के बचे हुए ओवर्स के 4 ओवर्स चोट से जूझ रहे हार्दिक पांड्या से तो वहीं एक ओवर मयंक अग्रवाल से करवाये। हार्दिक पांड्या ने 24 रन देकर एक विकेट तो हासिल किया लेकिन उनके फिजियोथेरपिस्ट के अनुसार वो लगभग साल भर तक गेंदबाजी नहीं कर सकते। ऐसे में गेंदबाजों की कमी के चलते उन्हें पांड्या से गेंदबाजी करवानी पड़ी जो कि इस गेंदबाज के करियर के लिये काफी घातक भी साबित हो सकती है।

अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सके ओपनर्स
भारतीय टीम के लिये सिडनी में खेल गये दूसरे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर अच्छी शुरुआत को भुना पाने में नाकाम रहे। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी जरूर की लेकिन जैसे ही लगा कि यह जोड़ी एक बड़ी साझेदारी कर भारतीय टीम को मैच में बनाये रख सकती है तभी महज 2 रन के अंदर उसने अपने दोनों ओपनर्स का विकेट खो दिया। मयंक अग्रवाल को कमिंस ने आउट किया तो वहीं पर शिखर धवन को हेजलवुड ने पवेलियन भेजा।

केएल राहुल से करानी चाहिये थी ओपनिंग
भारतीय कप्तान विराट कोहली से इस मैच में एक और गलती हुई कि जब उनके सामने 390 रनों का बड़ा स्कोर था तो उन्हें ओपनिंग में केएल राहुल को भेजना चाहिये था। केएल राहुल ने मध्यक्रम में भी 70 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन जब वो बल्लेबाजी करने आये थे तो उस वक्त भारतीय टीम के पास गेंदों की संख्या कम थी और जीत के लिये काफी ज्यादा रनों की दरकार थी। ऐसे में अगर वह ओपनिंग करते तो एक लंबी पारी खेलकर टीम को जीत के और करीब ले जा सकते थे। ऐसे में मध्य क्रम में मयंक अग्रवाल बड़े शॉट खेलकर टीम को जीत दिला सकते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications