Australia vs India 2nd ODI Matthew Wade sledges Rishabh Pant: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट निकाल कर 2 रन की बढ़त बना ली है। इस दौरान भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद के अलावा जुबानी जंग भी देखने को मिली।
इस दौरान मैदान पर भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यूू वेड (Matthew Wade) के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। टिम पेन ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके वजन को निशाना बनाया और उन्हे मोटा बताया। हालांकि मैथ्यू वेड (Matthew Wade) के कमेंट पर भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने करारा जवाब दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: भारत के लिये कमाल है अश्विन-रहाणे की जोड़ी, मेलबर्न में नाम किया खास रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि जब मैथ्यू वेड (Matthew Wade) मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) उनका ध्यान भटकाने के लिये विकेट के पीछे से लगातार बोल रहे थे। इसे देखते हुए मैथ्यू वेड (Matthew Wade) से चुप नहीं रहा गया और उन्होंने पंत (Rishabh Pant) के वजन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह लगभग 25 किलो तक ओवरवेट हो गये हैं।
मैथ्यू वेड (Matthew Wade) की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसका पंत (Rishabh Pant) पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद मैथ्यू वेड (Matthew Wade) का ध्यान उस समय भंग हो गया जब बुमराह ने जबर्दस्त बाउंसर फेंकी और वो सीधे उनके हेलमेट के पीछे वाले हिस्से में जाकर लगी। कनकशन के डर से ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे जिन्होंने वेड (Matthew Wade) को फिट करार दिया और उन्होंने खेलना जारी रखा।
और पढ़ें: ICC Awards: दशक का बेस्ट वनडे क्रिकेटर बनने पर जानें क्या बोले विराट कोहली
गौरतलब है कि बुमराह की बाउंसर के बाद वेड (Matthew Wade) का ध्यान भंग हो चुका था और रविंद्र जडेजा की एक तेज गेंद पर वह LBW होकर वापस पवेलियन लौटे। मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की पारी खेली।
आपको यह जानकर हैरान रह जायेंगे कि मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को इस साल अब तक 20 बार सिर पर गेंड लग चुकी है, जबकि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स के सिर पर 21 बार गेंद लगी है। वेड (Matthew Wade) का हेलमेट उन्हें हर बार किसी गंभीर चोट से बचा लेता है वरना वो बुरी तरह घायल भी हो सकते हैं।