AUS vs IND: सिडनी की करारी हार के बाद बोले विराट कोहली, कंगारू टीम ने हमें बुरी तरह पीटा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला गया, जहां पर विराट कोहली की टीम एक बार फिर से बुरी तरफ फ्लॉप रही और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 51 रनों से जीत हासिल की। सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम एक बार फिर एकतरफा अंदाज में मात खाती दिखी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय टीम महज 338 रन ही बना सकी और 3 मैचों की सीरीज को 2-0 से हार गई।
वहीं मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी निराश हुये और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें हर विभाग में बुरी तरह पीट दिया और लगभग हर विभाग में पटखनी दी। कभी भी हार नहीं मानने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार के बाद मान लिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें वनडे सीरीज में हरा दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: 3 गलतियां जिसके चलते सिडनी में फिर हारी विराट सेना
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमें पूरी तरह से हरा दिया। हम गेंद से बिल्कुल भी असरदार नहीं रहे, हमारी लेंग्थ अच्छी नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत रही और वो हालात को अच्छे से जानते हैं। हमारे लिये यह लक्ष्य काफी बड़ा था, एक या दो विकेट हमारे लिये नेट रन रेट को ऊपर ले जा सकता था, इसलिये हमें लगातार बड़े शॉट खेलते रहना था।
विराट ने आगे बताया कि हमारे मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ज्यादा अच्छी फील्डिंग की और मैदान पर अच्छे मौके बनाये और यही उनकी जीत की वजह बना।
उन्होंने कहा,'ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमारी तुलना में बेहतर फील्डिंग की, उन्होंने ज्यादा अच्छे मौके बनाये और बेहतरीन कैच पकड़े। अगर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अंत तक खेलते तो हम शायद मैच जीत सकते थे।'
और पढ़ें: NZ vs WI: फिलिप ने कीवी टीम के लिये जड़ा टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक, सीरीज जीती न्यूजीलैंड
गौरतलब है कि भारतीय टीम वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी हार गई और सिडनी के मैदान पर अपनी जीत के रिकॉर्ड को सुधारने में नाकामयाब रही। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच में 89 रनों की पारी खेली जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय बाद उनका 102वीं बार 50+ स्कोर रहा।
आपको बता दें कि जब तक मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक भारतीय टीम के पास जीत का मौका बरकरार था लेकिन हेजलवुड ने उन्हें अपनी गेंद पर मोइसेस हेनरिक्स के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
