नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गये दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच हिप इंजरी के चलते मैच का हिस्सा नहीं बन सके, तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मैथ्यू वेड ने संभाली जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए पहले 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं पर फील्डिंग में भी विकेट के पीछे काफी चुस्त दिखाई दिये। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की।
इस दौरान पारी के 9वें ओवर में जब शिखर धवन 24 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे तो स्वैपसन के ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कट शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद वाइड निकली और मैथ्यू वेड ने एक जबरदस्त स्टंपिंग करने की कोशिश की।
और पढ़ें: 2nd T20, AUS vs IND: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने सिडनी में हासिल की रिकॉर्ड जीत
इस स्टंपिंग पर शिखर धवन आउट तो नहीं हुए लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले के बाद जब शिखर धवन ने वेड की कोशिश की तारीफ करते हुए कहा कि आप विकेट के पीछे काफी तेज रहे और एक अच्छा प्रयास किया। धवन की तरफ से यह कहने के बाद वेड ने कहा कि उतना तेज नहीं रहा जितने की दरकार थी। मैं धोनी नहीं हूं।
मैथ्यू वेड की ओर से धोनी की तारीफ में कही गई यह बात स्टंप माइक ने रिकॉर्ड कर ली। उल्लेखनीय है कि मैथ्यू वेड की ओर से की गई इस स्टंपिंग पर शिखर धवन बाल-बाल बचे और आगे चलकर अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया।
धवन ने भारतीय टीम के लिये 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी तो वहीं पर जब भारतीय टीम को रनों का पीछी करते हुए आखिरी 6 गेंदों में 14 रन की दरकार थी तो हार्दिक पांड्या ने लगातार 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
और पढ़ें: AUS vs IND: भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, तोड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान महज 22 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच भी बने। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही लगातार 10वें मैच में जीत हासिल की और टी20 इतिहास में बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम किया।