
भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
वहीं हार्दिक पांड्या की ओर से 22 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों के दम पर बनाये गये नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने इस मैच को 2 गेंद पहले ही 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से साल 2018 में बनाये गये टी20 प्रारूप के सबसे बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, इस लिस्ट में उसने लगातार 9 मैच जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गये मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है और लगातार 10 मैच जीत लिये हैं।

अपनी कप्तानी में एक बार फिर 3 मैचों की सीरीज नहीं हारे हैं कोहली
वहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में एक भी बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज को न हारने के रिकॉर्ड को अपने बरकरार रखा है। कप्तान विराट कोहली ने सिडनी में जीत के साथ ही अपने करियर में 12वीं बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज को जीतने का काम किया है।

पिछले एक साल से टी20 में अजेय रहा है भारत
भारतीय टीम ने पिछले एक साल में किसी भी टी20 मैच में हार का सामना नहीं किया है। भारतीय टीम की इस जीत की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में मिली जीत से हुई, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम को 2-0 से हराया तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम को उसके घर में 5-0 से मात दी।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके घर में लगातार 2 मैचों में मात देकर भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने जुलाई 2018 से नवंबर 2018 के बीच हरारे में हुई ट्राई सीरीज में पहले जिम्बाब्वे को और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 बार हराया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूीजलैंड के खिलाफ 3-3 मैचों की सीरीज खेली और दोनों को क्लीन स्वीप किया।


Click it and Unblock the Notifications
