For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK: बे-ओवल में टिम साउथी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

New zealand vs Pakistan Tim Southee creates History in Boxing Day Test: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच बॉक्सिंग डे (Boxing Day Test) पर एक साथ 6 टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत मैदान पर भिड़ती नजर आई। जहां पर भारत और साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ खेले गये अपने-अपने टेस्ट मैचों को चौथे दिन ही जीत लिया तो वहीं पर कीवी टीम को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ बे-ओवल में 101 रनों की जीत हासिल करने के लिये पांचवे दिन के बचे हुए आखिरी 5 ओवर्स तक का इंतजार करना पड़ा।

न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को जीत के लिये एक विकेट की दरकार थी जो कि उसे मैच के आखिरी दिन 124वें ओवर में जाकर मिली। उल्लेखनीय है कि जब पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने नशीम शाह के रूप में अपना आखिरी विकेट खोया तो उस वक्त दिन का खेल खत्म होने में सिर्फ 4.3 ओवर्स का खेल बाकी था और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम इसे लगभग ड्रॉ कराने जा रही थी।

और पढ़ें: रेनी ग्रेसी के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर भी बनी पॉर्नस्टार, पैसों की कमी से बदला करियर

इस दौरान न्यूजीलैंड (New Zealand) के तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो कि अब तक दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं है। टिम साउथी (Tim Southee) ने पाकिस्तान (Pakistan) के हैरिस सोहेल का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किये और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

उल्लेखनीय है कि टिम साउथी (Tim Southee) दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 70 से ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है। गौरतलब है कि टिम साउथी (Tim Southee) को क्रिकेट की दुनिया में हरफनमौला खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार नहीं किया जाता है लेकिन बावजूद इसके दिग्गज ऑलराउंडर्स कपिल देव, इमरान खान, इयान बॉथम, रिचर्ड हैडली, जैक कैलिस, सनथ जयसूर्या, शेन वाटसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, क्रिस केर्न्स, अब्दुल रज्जाक, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी भी यह कारनामा नहीं कर सके हैं।

और पढ़ें: BBL 10: अंपायरिंग के खराब स्तर को लेकर भड़के शेन वॉर्न-माइकल वॉन, DRS को लेकर मांग हुई तेज

आपको बता दें कि टिम साउथी (Tim Southee) ने अपने करियर में 76 टेस्ट मैच खेलकर 300 विकेट और 1690 रन बनाने का काम किया है जिसमें उन्होंने 26 प्रतिशत रन छक्कों की मदद से बनाये हैं। दुनिया में सिर्फ 4 हरफनमौला खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने टिम साउथी (Tim Southee) से ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है लेकिन विकेट लेने के मामले में यह साउथी (Tim Southee) से काफी पीछे हैं।

इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस शामिल हैं जिन्होंने 166 टेस्ट मैच में 292 विकेट लेकर 97 छक्के लगाये तो क्रिस क्रेन्स ने 62 मैच में 218 विकेट लेने के साथ-साथ 87 छक्के जड़ने का काम किया। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 79 टेस्ट में 226 विकेट लिए और 82 छक्के लगाये और बेन स्टोक्स ने 67 टेस्ट में 158 विकेट लेकर 74 छक्के जड़ने का काम किया है।

Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 16:34 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+