Australia vs India 2nd Test Boxing Day Shubman gill praises Ajinkya rahane: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के पहले दो दिन बीत चुके हैं और भारतीय टीम का फिलहाल दबदबा बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग के आगे उनकी टीम पानी भरती नजर आई और महज 195 रन पर सिमट गई।
वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने पारी के पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का विकेट गंवाने के बाद अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोककर 277 रन बना लिये हैं। टीम के लिये पृथ्वी शॉ की जगह इस मैच में शामिल किये गये शुबमन ने शानदार बल्लेबाजी की और 65 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाये। वहीं कप्तान रहाणे ने भी शतकीय पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाने का काम किया।
और पढ़ें: ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 महिला टीम, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
मैच के बाद शुबमन गिल (Shubman Gill) ने मीडिया से बात करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)की तारीफ की और कहा कि कप्तान रहाणे (Ajinkya Rahane)ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया उससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।
मैच के बाद शुबमन गिल (Shubman Gill) ने कहा,' अगर आप उनकी इस पारी पर नजर डालें तो यह काफी धैर्य वाली पारी नजर आयेगी। जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी दिग्गज गेंदबाजी के लिये काफी महत्वपूर्ण साबित होती है। कभी-कभी आप ऐसी स्थिति में होते हैं जब रन नहीं बनते हैं, लेकिन अजिंक्य भाई ने जिस तरह से खेल दिखाया वह बाहर से देखने वाले किसी भी आदमी के लिये लाजवाब पारी थी।'
और पढ़ेंं: बिशन सिंह बेदी ने डीडीसीए को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, बोले- स्टैंड से नाम हटाओ
शुबमन गिल (Shubman Gill) ने आगे रहाणे (Ajinkya Rahane)की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि कप्तान ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने बताया कि मुश्किल समय में गेंदबाजों का सामना कैसे करना चाहिये। वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और हमारी कोशिश होगी कि हम ज्यादा से ज्यादा बढ़त हासिल करें और इस मौके का फायदा उठायें। गिल का मानना है कि मेलबर्न की पिच पर तीसरे दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।
शुबमन गिल (Shubman Gill) ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी की। हालांकि दूसरे दिन स्टार्क ने शुबमन गिल (Shubman Gill) का विकेट लेकर डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने से रोक दिया। वहीं शुबमन गिल (Shubman Gill) के आउट होते ही 3 रन बाद पुजारा भी वापस पवेलियन लौट गये। लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हनुमा विहारी (21) का विकेट भी हासिल कर लिया और 116 रन पर भारत के 4 विकेट गिर गये।
हालांकि साहा की जगह इस मैच में बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की और पारी को संभालने का काम किया। पंत 40 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो गये, जिसके बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रहाणे (Ajinkya Rahane)के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए दिन का खेल 277 के स्कोर पर खत्म किया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिये 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है और जडेजा (40) और रहाणे (Ajinkya Rahane)(104) की नाबाद पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।