For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 महिला टीम, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

ICC Awards ICC Picks best T20 and ODI Women team of Decade: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच साल 2020 अपने आखिरी चरण में है। इसके साथ ही 21वीं सदी के दूसरे दशक का समापन भी हो रहा है। इस मौके पर आईसीसी (ICC) ने इस दशक के दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए दशक की बेस्ट महिला एवं पुरुष की वनडे, टी20 टीमों का ऐलान किया है। आईसीसी (ICC) की ओर से जारी की गई महिला क्रिकेट की बेस्ट वनडे टीम ऑफ डिकेड में भारतीय टीम की कप्तान मिताली और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का शामिल किया है।

वहीं दशक की बेस्ट टी20 टीम ऑफ डिकेड में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्पिन गेंदबाज पूनम यादव को शामिल किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम की 4 महिला क्रिकेटरों को वनडे और टी20 टीम में जगह दी गई है।

और पढ़ें: ICC Awards: आईसीसी ने कोहली को चुना दशक का बेस्ट खिलाड़ी, मिला खास सम्मान

आईसीसी (ICC) ने अपनी वनडे टीम में मिताली राज को तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में चुना तो वहीं झूलन गोस्वामी को स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में जगह दी। वहीं हरमनप्रीत कौर को टी20 में तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में चुना गया है जबकि पूनम यादव को स्पिन विभाग की कमान सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हुए महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। इस टूर्नामेंट में पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 5 मैचों में 10 विकेट हासिल किये थे, हालांकि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराकर विश्व कप जीता था।

और पढ़ें: ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 टीम, धोनी को मिली कमान, देखें प्लेइंग 11

आईसीसी (ICC) की इस दशक की बेस्ट महिला टी-20 टीम: मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (विकेटकीपर), सोफी डेवाइन, सूजी बेट्स, हरमनप्रीत कौर, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डोटिन, एलिसा पैरी, अन्या श्रब्सूल, मेगन शूट और पूनम यादव।

आईसीसी (ICC) की दशक की बेस्ट महिला वनडे टीम: एलिसा हीली, मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स, मिताली राज, स्टेफनी टेलर, सारा टेलर (विकेटकीपर), एलिसा पैरी, डान वान निकर्क, मारिजाने कैप, झूलन गोस्वामी, अनिसा मोहम्मद।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 21:23 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+