Australia vs India 3rd Test Cricket Australia reduces the number of spectators for Sydney test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाना है। हालांकि इस मैच से पहले काफी विवाद हो चुका है। सिडनी में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले इस मैच को मेलबर्न में ही कराये जाने पर विचार किया जा रहा था लेकिन बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने इसे सिडनी में ही कराने का फैसला किया।
हालांकि कोरोना वायरस की चिंता को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने बड़ा फैसला लिया है और मैच देखने वाले दर्शकों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया है। सीए ने तीसरे टेस्ट मैच के लिये दर्शकों की संख्या को 50 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी कर दी है।
गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने क्वींसलैंड में बढ़ते कोरोना वायरस केस और होटल में कड़े क्वारंटीन नियमों पर भारतीय टीम की ओर से आपत्ति जताने के बाद दर्शकों की संख्या घटाने का फैसला किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) की ओर से लिये गये इस फैसले के बाद सिडनी के स्टेडियम में 10 हजार या उससे भी कम दर्शकों को अनुमति देने का फैसला किया है। सीए ने साफ किया कि यह फैसला राज्य सरकार और स्वास्थ अधिकारियों से विचार करने के बाद लिया गया है।
और पढ़ें: NZ vs PAK, 2nd Test: विलियमसन-निकल्स के सामने पस्त हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, मजबूत बढ़त की ओर
सीए ने अपने बयान में कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये एससीजी में दर्शकों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया है। अब तक हमने सफल और सुरक्षित क्रिकेट का आयोजन करने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन हमारी बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी तैयार है।