For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK, 2nd Test: विलियमसन-निकल्स के सामने पस्त हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, मजबूत बढ़त की ओर

New Zealand vs Pakistan 2nd Test Day 2 Match Highlights: नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड (New Zealand) के दौरे पर है, जहां पर वो 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों टीमें के बीच सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी कीवी टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। कीवी टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) पर 101 रनों से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कीवी टीम ने दूसरे मैच के पहले दिन पाकिस्तानी टीम को महज 297 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिये काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट हासिल किया। वहीं मैच के दूसरे दिन कीवी बल्लेबाजों का जलवा बरकरार रहा और उनके सामने पाकिस्तानी गेंदबाजों ने घुटने टेक दिये। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिये हैं और पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 11 रन पीछे हैं।

और पढ़ें: भारतीय टीम के साथ डिनर कराने के नाम पर हुई बड़ी ठगी, लूटे 80 लाख रुपये

न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम के लिये कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और हेनरी निकोल्स ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। कीवी टीम के लिये दूसरे दिन टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 52 रनों की साझेदारी की।

वहीं पाकिस्तान (Pakistan) के लिये फहीम अशरफ ने टॉम ब्लंडेल का विकेट लेकर कीवी टीम को पहला झटका दिया, वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने अगले ही ओवर में टॉम लाथम का भी विकेट हासिल कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। रॉस टेलर भी 12 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास की गेंद का शिकार बने।

और पढ़ें: सौरव गांगुली की फिर से होगी एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

पहले सेशन में कीवी टीम ने महज 71 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे, लेकिन इसके बाद केन विलियमसन (Kane Williamson) और हेनरी निकोल्स ने पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 215 रनों की साझेदारी की।

केन विलियमसन (Kane Williamson) ने दिन का खेल खत्म होने तक 112 रन बना लिये हैं, जबकि हेनरी निकल्स 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। विलियमसन (Kane Williamson) ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाने का काम किया है तो वहीं हेनरी निकल्स ने भी लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। आपको बता दें कि कीवी टीम का यह 22वां शतक लगाया।

Story first published: Tuesday, January 5, 2021, 1:33 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+