For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी टेस्ट में डेब्यू करेंगे टी नटराजन, उमेश की जगह टीम में हुए शामिल

Australia vs India 3rd Test T Natarajan added to Test squad for Sydney Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के 2 मैच खत्म हो चुके हैं और भारतीय टीम के दो अहम गेंदबाज इन मैचों के दौरान सीरीज से बाहर हो चुके हैं। एडिलेड में खेले गये मैच के दौरान मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के बल्लेबाजी के दौरान कंधे में चोट आई थी तो वहीं मेलबर्न में खेले गये मैच के दौरान उमेश यादव (Umesh Yadav) चोटिल हो गये। गुरुवार को बीसीसीआई (BCCI) ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी चोट की वजह से बाहर हो गये हैं, ऐसे में लगातार सवाल उठ रहा है कि सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर किस गेंदबाज को मौका मिलेगा।

इस बीच रिपोर्ट आई है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू करने वाले टी नटराजन (T Natarajan) को टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू कराने का मन बना लिया है। नटराजन (T Natarajan) टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल थे, अब उन्हें सीरीज के बचे हुए 2 मैचों के लिये टेस्ट टीम का हिस्सा बना लिया गया है।

और पढ़ें: Test Championship के लिये भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में फंसा पेंच, जानें क्या है फाइनल का गणित

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं उमेश यादव भी भारत लौटने के लिये ऑस्ट्रेलिया से निकल गये हैं। गौरतलब है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये दूसरे मैच के दौरान उमेश यादव की मांसपेशियोंं में खिंचाव आ गया था जिसके बाद वह दूसरी पारी में सिर्फ 3.3 ओवर ही बॉल फेंक सके और फिर मैदान पर उतर नहीं सके।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोट के चलते इस दौरे का हिस्सा नहीं बन सके थे। ऐसे में सिडनी टेस्ट में शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और टी नटराजन (T Natarajan) में से किसी एक गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।

और पढ़ें: AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात, जानें क्या बोले

बीसीसीआई (BCCI) के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार टी नटराजन (T Natarajan) को टीम में शामिल करने के लिये सभी उत्साहित हैं, हालांकि यह याद रखने की जरूरत है कि उन्होंने तमिलनाडु के लिये सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, वहीं शार्दुल मुंबई के लिये काफी समय से घरेलू क्रिकेट खेलते आये हैं। ऐसे में उमेश की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि इसको लेकर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरुण सिडनी पहुंचने के बाद फैसला लेंगे। घरेलू क्रिकेट में शार्दुल अब तक 62 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और इस दौरान 6 अर्धशतक के साथ 206 विकेट हासिल करने का काम किया है, ऐसे में वो भारत के लिये काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 16:06 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+