For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात, जानें क्या बोले

Australia vs India Sachin Tendulkar on Australian Batting Line Up: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाकर सीरीज में 1-1 से बराबर कर लिया है। इस दौरान सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। अब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिस तरह हार का सामना किया उसे लेकर भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बयान दिया है।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम का बैटिंग ऑर्डर बेहद कम स्थिर नजर आता है और ऐसा लग रहा है कि कुछ खिलाड़ी सिर्फ टीम में जगह बनाने के लिये खेल रहे हैं।

और पढ़ें: मैग्जीन कवर के लिये अनुष्का शर्मा ने दिया बेबी बंप का पोज, शेयर किया प्रेगनेन्सी का अनुभव

उन्होंने कहा,'जब मैं ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम और पिछले कुछ समय की टीमों के बैटिंग ऑर्डर को देखता हूं तो वो ज्यादा स्थिर नजर आते थे। अभी की टीम में बल्लेबाज एक अलग जज्बे के साथ बल्लेबाजी करते नजर आते हैं, लेकिन इनमें स्थिरता की कमी नजर आती है।'

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले 2 टेस्ट मैच में 3 पारियों के दौरान 191, 195 और 200 रन ही बना सकी जबकि एक पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाये। सचिन तेंदुलकर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि एलन बॉर्डर, मार्क टेलर और वॉ ब्रदर्स के समय में ऐसा नहीं होता था और न ही रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, डेमियन मार्टिन, एडम गिलक्रिस्ट और माइकल क्लार्क के समय में यह हाल था। हालांकि मौजूदा समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम में खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं वो जगह बनाये रखने के लिये खेल रहे हैं।

और पढ़ें: BBL 10: होबार्ट हरिकेंस ने आखिरी गेंद पर ब्रिस्बेन हीट को हराया, रोमांचक रहा है मैच

आपको बता दें कि इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ की और उनकी ओर से लगाये गये शतक की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और हमराी टीम खेलने में सक्षम रही और जिस तरह अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की उसे देखकर काफी अच्छा लगा।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 2:06 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+