
हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये दूसरे अभ्यास मैच में हनुमा विहारी ने पहली राहत की खबर सुनाई और पहली पारी में 15 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 104 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। हनुमा विहारी ने मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कमजोर नजर आ रहे मध्यक्रम को मजबूत साबित किया है और पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान की मुसीबत को दूर कर दिया।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)
सिडनी में खेले गये इस मैच में लंबे समय में फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत ने वापसी की और पहली पारी में 5 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में तेजी से विस्फोटक शतक लगाया। ऋषभ पंत ने 77 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के लगाकर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। वहीं पंत ने इस शतक को पूरा करने के लिये दूसरे दिन के आखिरी ओवर में 22 रन बनाये। ऋषभ पंत की शतकीय पारी के चलते अब टीम मैनेजमेंट को इस बात की टेंशन हो गई है कि वह पहले टेस्ट मैच में साहा और पंत में किसे खिलायें लेकिन इस टेंशन से ज्यादा भारतीय टीम को पंत की फॉर्म में वापसी आने की खुशी है।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में नाबाद 55 रनों का स्कोर बनाया और गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल किये। बुमराह काफी समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है लेकिन पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले उनका न सिर्फ गेंदबाजी में बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन टीम के लिये खुशखबरी की तरह है।

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami)
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 5 विकेट हासिल किये। मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 3 विकेट तो वहीं दूसरी पारी में 2 विकेट हासिल कर साफ कर दिया कि वह एडिलेड में खेले जाने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच में कितने खतरनाक होने वाले हैं और इससे कप्तान विराट कोहली को भी राहत मिली होगी।


Click it and Unblock the Notifications