For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: गाबा टेस्ट में लाबुशेन ने शतक ठोंक तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

IND vs AUS
Photo Credit: Twitter

Australia vs India 4th Test Marnus Labuschagne breaks Dawn Bradman's Record With Century in Brisbane Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar test Series) का चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट खोकर 274 रन बना लिये हैं और एक बड़े स्कोर की बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिये जल्दी विकेट खोने के बाद मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) एक बार फिर संकटमोचक बन कर उतरे और 204 गेंदों का सामना करते हुए 108 रनों की पारी खेली।

हालांकि मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) की इस पारी के दौरान भारतीय टीम से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने कैच छोड़कर दो बार जीवनदान देने का काम किया। उल्लेखनीय है कि लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को जब यह जीवनदान मिले तब उनका स्कोर 36 और 48 था। लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने खुद को मिले जीवनदान का फायदा उठाया और टेस्ट करियर का 5वां शतक पूरा किया।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने अपने 18वें टेस्ट मैच में करियर का 5वां शतक लगाने का काम किया और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 5 शतक लगाये हैं, तो वहीं पर बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स के नाम 4-4 शतक हैं।

इसके साथ ही लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ब्रिस्बेन के मैदान पर पहली पारी में खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ब्रैडमैन (Don Bradman) से आगे निकल गये हैं और इस मैदान पर 326 रन बना चुके हैं और इस मैदान पर उनका टेस्ट औसत 63 से ज्यादा है। जबकि ब्रैडमैन (Don Bradman) का इस मैदान पर पहले 3 मैचों की पहली पारी में स्कोर सिर्फ 314 रन था।

और पढ़ें: AUS vs IND: गाबा टेस्ट में फिर दिखी भारत की लचर फील्डिंग, लाबुशेन का कैच छोड़ना पड़ा भारी

गौरतलब है कि महज 20 रन पर 2 विकेट खो देने के बाद लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने स्मिथ के साथ अच्छी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी की जबकि मैथ्यू वेड के साथ चौथे विकेट के लिये 113 रनों की साझेदारी की।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 16:56 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+