For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: एडम गिलक्रिस्ट ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी की वजह से बैकफुट पर पहुंची विराट सेना

Adam gilchrist on Australia vs India result in Adelaide Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border-Gavaskar Test Series) का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को ऐतिहासिक तरीक से आउट कर 8 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज इस मैच की दूसरी पारी में रन बना पाने में नाकाम रहे थे और महज 36 रन पर सिमट गये थे, जो कि भारत के क्रिकेट इतिहास में सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर होने का शर्मनाक रिकॉर्ड है।

वहीं एडिलेड में मिली इस शर्मनाक हार को लेकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने बताया कि किस भारतीय खिलाड़ी की वजह से इस मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर पहुंची थी। गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के अनुसार भारत को बैकफुट पर ढकेलने का श्रेय भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को जाता है, जो कि इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे।

और पढ़ें: क्रिकेट में आखिर क्यों इतना जरूरी है बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच, जानें 128 साल पुराना इतिहास

गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने मिड-डे न्यूजपेपर में लिखे अपने लेख में कहा, 'एडिलेड में भारत के बैकफुट पर रहने के पीछे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) रहे जो कि दोनों ही पारियों में जल्दी आउट हो गये। शॉ (Prithvi Shaw) पिछली बार जब भारतीय टीम के साथ आये थे तो युवा खिलाड़ियों के बीच उनकी बल्लेबाजी को लेकर काफी प्रचार था और जब इतना तगड़ा बिल्ड अप बना तो तैयारी के दौरान उनकी तकनीक की खामियों की भी जांच की गई। जब छानबीन हुई तो गेंदबाजों ने उनके पैर और पैड के बीच मिलने वाले इस गैप का फायदा उठाने का प्लान बनाया और यही वजह रही कि वह एडिलेड में सस्ते में वापस लौटे।'

गौरतलब है कि एडिलेड में खेले गये इस मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दोनों ही पारियों में खराब प्रदर्शन किया और पहली पारी में खाता न खोल पाने वाले शॉ (Prithvi Shaw) दूसरी पारी में 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। इतना ही नहीं पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की पिछली 12 पारियों पर नजर डालें तो वह 5 बार बिना खाता खोले वापस लौटे हैं और 4 बार दहाईं का आकंड़ा भी नहीं पार कर सके। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 40 रन रहा है।

और पढ़ें: हिटमैन के साथ विश्व कप खेल चुके भारतीय गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, CSK के लिये खेला था IPL

गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने आगे भारत की हार पर बात करते हुए कहा कि पहली पारी में भारत के लिये चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने जल्दी दबाव आने के बाद काफी स्लो बैटिंग की और जबरदस्त डिफेंस दिखाया जिसकी वजह से उन्हें रिकवरी करने का मौका मिला और पहली पारी में भारतीय टीम ने ठीक स्कोर किया। वहीं दूसरी पारी में यह डिफेंस नहीं दिखा, जिसकी वजह से भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 18:31 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+