For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: एलन बॉर्डर ने बताया वॉर्नर की गैरमौजूदगी में कौन करे ओपनिंग

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने पहुंची भारतीय टीम के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज समाप्त हो गई है और अब दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी के तहत खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई फैन्स के लिये बुधवार को बुरी खबर मिली के चोट से जूझ रहे उसके सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गये हैं और वह एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच में खेलते हुए नहीं नजर आयेंगे।

वहीं इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि वॉर्नर की गैरमौजूदगी निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिये बुरी खबर है और टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम के लिये परेशानी का सबब बन रहा है।

और पढ़ें: कनेरिया ने सूर्यकुमार का नाम ले PCB को लताड़ा, कहा- अनदेखी से देश छोड़ दूसरी जगह से खेल रहे हैं खिलाड़ी

इसके साथ ही एलन बॉर्डर ने 17 दिसंबर से डे-नाइट प्रारूप में खेले जाने वाले पहले मैच में वॉर्नर की जगह शॉन मार्श को मौका देने के बारे में कहा कि वह टीम के लिये ओपनिंग में शानदार विकल्प हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जहां पर डेविड वॉर्नर चोट से जूझ रहे हैं तो वहीं टीम के युवा खिलाड़ी पुकोवस्की भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में कनकशन का शिकार हो गये थे। उनकी हेलमेट से गेंद टकराने के कारण भारत के खिलाफ पहले मैच में खेल पाना अभी संदिग्ध नजर आ रहा है तो वहीं पर जो बर्न्स की खराब फॉर्म ऑस्ट्रेलिया की परेशानियां बढ़ाने का काम कर रही है।

और पढ़ें: मैक्सवेल को लेकर सहवाग ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- IPL में दिल से नहीं खेलता यह खिलाड़ी

बॉर्डर ने कहा,' आप टीम में ओपनिंग के लिये मार्नस लाबुशेन को आजमा सकते हैं जो कि नई गेंद को अच्छे से खेलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि टॉप ऑर्डर में आपको अनुभव की जरूरत होती है तो ऐसे में आप यह मौका शॉन मार्श को भी दे सकते हैं। मार्कस हैरिस भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।'

गौरतलब है कि शॉन मार्श ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए 6 पारियों में 3 शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए अपनी शानदार फॉर्म को दिखाया और भारत के खिलाफ सीरीज में जगह बनाने का काम किया।

Story first published: Wednesday, December 9, 2020, 17:46 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+