
पीसीबी ने सामी असलम को लगातार किया अनदेखा
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर सामी असलम को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर अनदेखा किया गया। वह इस दौरान नेशनल टी20 कप में बलूचिस्तान की टीम के लिये खेल रहे थे लेकिन उन्हें डिमोट करके पाकिस्तान की सेकेंड 11 में भेज दिया गया। इसके चलते इस खिलाड़ी ने अमेरिका से खेलने का ऐलान करते हुए देश छोड़ने का फैसला किया।
वहीं दानिश कनेरिया ने सूर्यकुमार का उदाहरण इसलिये दिया चूंकि यह खिलाड़ी पिछले 2-3 सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है फिर भी भारतीय टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहा है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब उनका चयन नहीं हो सका तो कीवी टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टॉयरिस ने उन्हें न्यूजीलैंड की टीम से खेलने का ऑफर दिया था।

पीसीबी ने चयन में परिवारवाद को दिया बढ़ाया
दानिश कनेरिया ने पीसीबी को लताड़ते हुए परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि बोर्ड ने इमाम उल हक और शाह मशूद जैसे खिलाड़ियों को मौका देने का काम किया लेकिन असलम जैसे टैलेंटेड खिलाड़ियों कि अनदेखी की गई।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'सामी असलम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी थे लेकिन बोर्ड ने उनके साथ अन्याय किया और कभी भी इस खिलाड़ी को इमाम उल हक और शान मसूद की तरह मौका नहीं दिया।'

भारत छोड़ दूसरे देश से कभी नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव
इसको लेकर दानिश कनेरिया ने स्कॉट स्टायरिस के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए बीसीसीआई की तारीफ की और कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने टैलेंटेड खिलाड़ियों को कभी जाने नहीं देगा। सूर्यकुमार को ही देख लीजिये न्यूजीलैंड से ऑफर मिलने पर उनका बोर्ड उनके साथ खड़ा नजर जिसके चलते वह कभी अपना देश छोड़ने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।
उन्होंने कहा, 'यह काफी निराशाजनक है कि पीसीबी अपने खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव कर रहा है जिसके चलते वह अपना देश छोड़कर दूसरे देश से खेलने जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड से खेलने का ऑफर मिला था लेकिन आईपीएल में उनकी फ्रैंचाइजी और बोर्ड उनके साथ मजबूती से खड़े हैं जिसके चलते वह कभी भी भारत नहीं छोड़ेंगे।'

पक्षपात करता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
गौरतलब है कि दानिश कनेरिया पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से खुद पर हुए अन्याय को लेकर खुलकर बात करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह मैच फिक्सिंग को लेकर उन पर धर्म के आधार पर पक्षपात करने का आरोप लगा चुके हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस बात को माना था कि कनेरिया के साथ टीम में धर्म के आधार पर भेदभाव किया जाता था।


Click it and Unblock the Notifications
