AUS vs IND: मेलबर्न में मिली हार से घबराई है ऑस्ट्रेलिया, खिलाड़ियों को फंसाने की है साजिश
Australia vs India amid isolation of 5 Indian players BCCI blames CA of doing cheap politics: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाना है, हालांकि इस मैच से पहले बीसीसीआई (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के बीच विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।
और पढ़ें: AUS vs IND: DRS में अंपायर्स कॉल पर बैन लगाना चाहते हैं डैरिल हार्पर, जानें क्यों
नये साल के मौके पर मेलबर्न के एक रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे 5 भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने बायोबबल (Bio Bubble) नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए आइसोलेशन में भेज दिया।
और पढ़ें: NZ vs PAK, 2nd Test: जैमिसन के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, 297 रन पर सिमटी पूरी टीम

मेलबर्न की हार के बाद मानसिक दबाव बनाने की साजिश
वहीं बीसीसीआई (BCCI) इस मुद्दे पर अपने खिलाड़ियों के साथ पूरी तरह से खड़ी नजर आ रही है और उसने साफ किया है कि वह ऐसी परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों के साथ है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) मेलबर्न में मिली शर्मनाक हार से उबरने के लिये माइंड गेम्स खेल रही है और सिडनी टेस्ट से पहले मानसिक दबाव बनाने की साजिश रच रही है।
बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,'हमारे खिलाड़ी जब रेस्तरां के पास थे तो वहां पर बारिश होने लगी थी, वह बाहर खड़े थे लेकिन जब बारिश होने लगी तो वह अंदर चले गये। अगर यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) को भारतीय टीम को परेशान करने का तरीका है तो काफी बुरी बात है। सबसे पहले उन्हें टीम के साथ अभ्यास करने की इजाजत है, दूसरे मुझे नहीं लगता कि यह इतनी बड़ी बात है जिसका गलत असर होना चाहिये।'

खिलाड़ियों के साथ खड़ी है बीसीसीआई
बीसीसीआई (BCCI) अधिकारी ने इस दौरान यह भी साफ किया किया कि रोहित शर्मा समेत जो 5 भारतीय खिलाड़ी रेस्तरां में गये थे उन्होंने किसी भी तरह से बायोबबल (Bio Bubble) का प्रोटोकॉल तोड़ा है। उन्होंने साफ किया कि भारतीय टीम से जुड़ने वाला हर व्यक्ति प्रोटोकॉल के बारे में अच्छे से जानता है और हम इतना ही कह सकते हैं कि मेलबर्न में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की घिनौनी चाल है टीम को परेशान करने की।

जानें क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि नये साल के मौके पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे, जहां पर एक फैन ने इन खिलाड़ियों का बिल इनसे बिना पूछे चुका दिया और सारी घटना के वीडियो और फोटोज भी शेयर किये। इस दौरान फैन ने दावा किया कि उसने ऋषभ पंत को गले लगाया, हालांकि बाद में उसने यह ट्वीट हटा लिया।
जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने इन पांचो खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया और मामले की जांच कर रही है कि क्या इस दौरान बायोबबल (Bio Bubble) नियमों का उल्लंघन किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
