Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से जीतना है इनाम तो ऐसी रखें Dream 11 की अपनी टीम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय टीम पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची है। शुक्रवार को दोनों टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है। जहां पर भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार की हार का बदला लेना चाहेगी। जहां भारतीय टीम ने पिछले 9 महीने में एक भी सीरीज नहीं खेली है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर आ रही है।

वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हिस्सा लिया और सीमित ओवर्स प्रारूप के सबसे बड़े महाकुंभ में जमकर रन बनाये आये और अब अच्छी फॉर्म में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। ऐसे में फैन्स को न सिर्फ एक मजेदार मैच देखने को मिलेगा बल्कि हमारे एक्सपर्टस की मदद से ड्रीम 11 की बेस्ट टीम बनाकर फैन्स इनाम भी जीत सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित की फिटनेस को लेकर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजरी पर किसी को सही जानकारी नही

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच अब तक 140 बार भिड़त हो चुकी है जिसमें से ऑस्ट्रेलियाई टीम को 78 बार तो वहीं भारतीय टीम को 51 बार जीत मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय टीम की बात करें तो उसे 13 बार ही जीत हाथ लगी है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को 36 बार जीत मिली है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI

भारत का संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी

ऑस्ट्रेलिया का संभावित प्लेइंग XI: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोयनिस, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा

और पढ़ें: 1st ODI: संजय मांजरेकर ने सिडनी वनडे के लिये चुनी प्लेइंग 11, पांड्या-जडेजा को किया बाहर

इनाम जीतने के लिये ड्रीम 11 में आप ऐसी टीम बना सकते हैं-

विकेटकीपर- लोकेश राहुल (9.0)

बल्लेबाज- मार्नस लाबुशाने (8.5), डेविड वॉर्नर (10.0), विराट कोहली (10.5) शिखर धवन (9.5), श्रेयस अय्यर (8.5)

ऑलराउंडर- मार्कस स्टॉयनिस (8.5)

गेंदबाज- पैट कमिंस (9.0), मिचेल स्टार्क (9.0), युजवेंद्र चहल (8.5), जसप्रीत बुमराह (9.0)

Story first published: Friday, November 27, 2020, 1:26 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+