Brad Hogg on Prithvi Shaw Batting Position in Australia vs India Boxing Day Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाये हुए है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले 2 दिन जबरदस्त बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी महज 36 रन पर ढेर हो गई जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 8 विकेट से मैच को जीत लिया।
वहीं इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मैच की दोनों पारियों में एक ही तरह की गेंद पर बोल्ड हुए और कुल मिलाकर 4 रन बनाये। उनके इस प्रदर्शन के बाद खेल जगत के दिग्गजों का मानना है कि मेलबर्न में होने वाले दूसरे मैच में शॉ (Prithvi Shaw) के बजाय शुबमन गिल को मौका दिया जाना चाहिये।
और पढ़ें: बड़ी खबर: BCCI ने IPL में टीमों को बढ़ाने पर भरी हामी, जानें कब से नजर आयेंगी 10 टीमें
इस बीच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हाॅग (Bradd Hogg) ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को टीम से बाहर करने के बजाय उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की बात कही और उन्हें ओपनिंग के बजाय नंबर 4 या 5 पर भेजने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि एक फैन की ओर से भारत की संभावित प्लेइंग 11 को शेयर करते हुए ब्रैड हॉग ने कहा कि मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिये यह टीम बेस्ट रहेगी।
और पढ़ें: भारतीय ड्रेसिंग रूम को लेकर गावस्कर का बड़ा दावा, कहा- हर खिलाड़ी के लिये हैं अलग नियम
ब्रैड हाॅग (Bradd Hogg) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ यह एक अच्छी प्लेइंग 11 है। घरेलू मैचों में शॉ (Prithvi Shaw) का प्रदर्शन बताता है कि उनके अंदर टैलेंट की कमी नहीं है, हालांकि मेरा मानना है कि उन्हें मध्यक्रम में 4 या 5 नंबर पर मौका देना चाहिये। आने वाले समय में यह भारतीय टीम के लिये काफी मददगार साबित होगा।'
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को बॉक्सिंग डे पर सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेलने उतरना है, जिसमें वह पहले से ही 0-1 से पीछे चल रही है, वहीं मोहम्मद शमी के चोटिल होने और भारतीय कप्तान विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर वापस भारत आ गये हैं जिससे टीम की परेशानियां ही बढ़ी हैं।