For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: पीटरसन ने गाबा टेस्ट मैच को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा विजेता

Australia vs India Brisbane Test Kevin Pietersen predicted who Will Win 4th Test Match in Gaba: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का आखिरी मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्याओं से जूझ रही है और चौथे मैच के पहले दिन नवदीप सैनी भी चोटिल होकर वापस पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के 8-9 प्रमुख खिलाड़ी जो कि चोट से जूझ रहे हैं उनकी गैर मौजूदगी में टीम का जीतना मुश्किल लग रहा है। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इस बीच गाबा टेस्ट के विजेता को लेकर भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस मैच में अभी भी भारतीय टीम विजेता बन कर इतिहास रच सकती है।

पीटरसन (Kevin Pietersen) ने गाबा टेस्ट को लेकर कहा,' इस दौरे की शुरुआत में ही मैंने कई लोगों को यह कहते हुए सुना था कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 4-0 से जीतेगा लेकिन कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने जबरदस्त टक्कर दी और सीरीज में अब तक 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि गाबा में भारतीय टीम उसे धूल चटा दे। जैसा कि इंग्लैंड कई बार कर चुका है।'

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

पीटरसन (Kevin Pietersen) का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हार के बाद यू-टर्न लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगाती है। अपने बर्ताव के लिये टिम पेन चाहे कुछ भी कहें लेकिन आखिरी मैच में फिर वही करेंगे और कहेंगे कि कंगारू खिलाड़ियों के डीएनए में यह है और आपको उसका सामना करना ही पड़ेगा।

पीटरसन (Kevin Pietersen) अभी भी भारत को गाबा में जीत का प्रबल दावेदार मानते हैं और उन्हें विश्वास है कि मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम वापसी करेगी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम में अब तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, आर अश्विन, हनुमा विहारी, के एल राहुल, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। सैनी की चोट की गंभीरता की रिपोर्ट उनके स्कैन के बाद ही पता चल सकेगी, जबकि कोहली पैटर्निटी लीव के तहत भारत लौट गये।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali: डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर की हुई धुनाई, इस खिलाड़ी को बनाया पहला शिकार

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 274 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में 4 बदलाव करते हुए टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर को डेब्यू कराया है।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 18:14 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+