For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: सिडनी टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए चेतेश्वर पुजारा

Australia vs India Cheteshwer Pujara got injured ahead of Sydney Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं और सीरीज का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाना है। इस मैच को लेकर दोनों टीमें इस समय मेलबर्न के मैदान पर अभ्यास करती नजर आ रही हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को भारतीय टीम के अभ्यास सेशन का वीडियो शेयर किया। जहां पर भारतीय खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रही है।

वहीं इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwer Pujara) को नेट सेशन के दौरान चोट लग गई है। बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान जब पुजारा (Cheteshwer Pujara) गेंदों का सामना कर रहे थे तो इस दौरान एक गेंद उनके दायें हाथ में आकर लगी और नतीजन उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में सिडनी टेस्ट से पहले अगर पुजारा (Cheteshwer Pujara) चोट की वजह मैच से बाहर हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिये यह काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

और पढ़ें: NZ vs PAK: क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दूसरे मैच से भी बाहर हुए बाबर आजम

भले ही पुजारा (Cheteshwer Pujara) इस दौरे पर ज्यादा अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आये हैं और उनका अधिकतम स्कोर 43 रन रहा है, लेकिन यह बात किसी से छुपी नहीं है कि वो मध्यक्रम में भारतीय टीम के लिये कितने अहम बल्लेबाज हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पुजारा (Cheteshwer Pujara) के नेट सेशन की तस्वीर शेयर करते हुए पुजारा (Cheteshwer Pujara) के चोटिल होने की जानकारी दी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस दौरे पर खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान चल रही है। एडिलेड टेस्ट में जहां मोहम्मद शमी चोटिल होकर वापस लौटे थे तो वहीं पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में उमेश यादव चोटिल होकर वापस भारत लौटे हैं।

और पढ़ें: IND vs PAK: जब भारतीय टीम को देखकर डर गये थे अख्तर-आसिफ, याद किया 14 साल पुराना किस्सा

आपको बता दें कि पुजारा (Cheteshwer Pujara) ने पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाये थे। उनकी इन पारियों के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसके घर में हराने का काम किया था। वहीं सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही इस टीम के पास एक बार फिर से इसे दोहराने का मौका है।

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 20:56 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+