AUS vs IND: रहाणे की कप्तानी की फैन हुई ईशा गुहा, जानें क्या कहा

Australia vs India Former Cricketer ISha guha praises captaincy of Ajinkya rahane at Melbourne: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) इस समय रोमांचक मोड़ पहुंच चुकी है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मेलबर्न में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से हराने का काम किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के वापस भारत लौटने के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों को लगा था कि भारतीय टीम का वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार प्रदर्शन किया और अच्छी कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी को लेकर इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी और क्रिकेट कॉमेंटेटर ईशा गुहा ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जिस तरह का खेल दिखाय और टीम को एकजुट रखने में कामयाब रहे।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में सिडनी टेस्ट की तैयारी कर रहे रोहित शर्मा, BCCI ने शेयर की तस्वीर

ईशा गुहा ने रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी के बारे में बात करते हुए स्पोर्ट्स टुडे से कहा, 'एडिलेड में जिस तरह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद भारतीय टीम को एक साथ रखने का काम सिर्फ रहाणे (Ajinkya Rahane) ही कर सकते थे। कोहली-शमी की गैरमौजूदगी में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है। रहाणे (Ajinkya Rahane) आत्मविश्वास से भरे हुए खिलाड़ी हैं, उन्हें पहले भी सफलता मिल चुकी है लेकिन उस दौरान उनका निजी प्रदर्शन कुछ खास नहीं था लेकिन मेलबर्न में उन्होंने जो किया वह शानदार है। उनकी यह पारी डिसिप्लिन्ड थी, उन्होंने खराब गेंदों पर शॉट खेला और अच्छी गेंदों को सम्मान दिया।'

ईशा गुहा ने इस दौरान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी के बारे में बात करते हुए बताया कि दोनों के टीम संभालने के तरीके में क्या फर्क है।

और पढ़ें: AUS vs IND: गावस्कर ने बताया सिडनी में कैसी हो भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करे ओपन

उन्होंने कहा, 'मेलबर्न में जब रहाणे (Ajinkya Rahane) खेल रहे थे तो वह अपनी पारी के दौरान कई बार जूझते नजर आ रहे थे लेकिन जब उनको मौका मिलता वो शॉट लगाने से चूकते नहीं थे। विराट कोहली अपने तरीके से टीम की कमान संभालते थे लेकिन रहाणे (Ajinkya Rahane) का तरीका अलग है और वो टीम को बांधे रखने का काम करते हैं, ऐसे में अगर आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना है तो एक टीम के रूप में खेलना जरूरी है।'

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है, जबकि सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 22:40 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+