IND vs AUS: गाबा में ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम हुआ शर्मनाक आंकड़ा, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी भारत

IND vs AUS
Photo Credit: ICC/twitter

Australia vs India Gaba Test Aussie team bowled in both innings only thrice in 32 years creates shameful record नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच इस समय काफी रोमांचक स्थिति में है और भारतीय टीम को जीत के लिये चौथी पारी में 324 रनों की और दरकार है। गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तेजी के साथ की और पहले आधे घंटे के अंदर 68 रन बना डाले और ऐसा लगा जैसे कंगारू बल्लेबाज भारतीय टीम के सामने बड़ा लक्ष्य देने वाले हैं तभी शार्दुल ठाकुर ने मार्कस हैरिस का विकेट लेकर भारत की वापसी कराई।

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने डेविड वॉर्नर का विकेट हासिल किया तो फिर कुछ ओवर्स बाद ही मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में 2 विकेट (पहले मार्नस लाबुशेन और फिर मैथ्यू वेड) लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। भारतीय टीम के लिये शार्दुल ठाकुर (4 विकेट) और मोहम्मद सिराज (5 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारी में 294 रन पर ऑल आउट कर दिया।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

इसके साथ ही भारतीय टीम गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दोनों पारियों में ऑल आउट करने वाली तीसरी टीम बन गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 369 रनों पर समेटा था। उल्लेखनीय है कि गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का दबदबा पिछले 32 सालों से बरकरार है और वह इस दौरान खेले गये 32 टेस्ट मैचों में एक बार भी नहीं हारा है, जबकि 21 मैचों में उसने जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि पिछले 32 सालों में गाबा के मैदान पर यह सिर्फ तीसरी बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑल आउट हुई है। भारत से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2008-09 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को दोनों पारियों में ऑल आउट किया था, जबकि सबसे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने 1992-93 में यह कारनामा करके दिखाया था।

और पढ़ें: AUS vs IND: डेब्यू सीरीज में सिराज ने तोड़ा जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड, 2 रन से बचा 53 साल पुराना कारनामा

आपको बता दें कि भारतीय टीम को मैच के आखिरी दिन जीत के लिये 324 रनों की दरकार है, हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 80 प्रतिशत बारिश होने की संंभावना है, जिसको देखकर इस मैच का रिजल्ट ड्रॉ होता नजर आ रहा है।

Story first published: Monday, January 18, 2021, 17:22 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+