AUS vs IND: नटराजन के फैन हुए ग्लेन मैक्ग्रा, बताया- भारत की खोज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी द्विपक्षीय श्रृंखला पर इस वक्त दुनिया भर के फैन्स की नजरें हैं। जहां इस दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया तो वहीं पर 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की हुई है। सीरीज का आखिरी मैच आज (मंगलवार) सिडनी में खेला जाना है और भारतीय टीम क्लीन स्वीप कर हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम के लिये आखिरी वनडे मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने तेज गेंदबाज टी नटराजन ने इस दौरे पर अब तक सभी को प्रभावित किया है।

टी नटराजन ने कैनबरा में खेले गये आखिरी मैच में 2 विकेट हासिल किये थे तो वहीं पर पहले टी20 मैच में 3 विकेट हासिल कर जीत में अहम रोल निभाया था। वहीं नटराजन ने सिडनी में खेले गये दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की और महज 20 रन देकर 2 विकेट हासिल की। वह इस मैच में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज बने।

और पढ़ें: AUS vs IND: शिखर धवन की स्टंपिंग करने के बाद वेड को याद आये धोनी, जानें क्या कहा

आलम यह रहा कि दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा भी उनके फैन बन गये और जमकर तारीफ की और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दौरे की खोज बताया।

कॉमेंट्री में नटराजन की तारीफ करते हुए मैकग्रा ने कहा,' मैंने नटराजन के साथ MRF एकेडमी में काम किया है। सच मानिये वह भारत के लिये इस दौरे की सबसे बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उम्मीद है कि वह अगले मैच में और आने वाली कई सारी श्रृंखलाओं में यह प्रदर्शन जारी रखेंगे।'

गौरतलब है कि टी नटराजन भारतीय टीम के लिये सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। नटराजन ने इस सीरीज में अब तक 50 रन दिये हैं और 5 विकेट हासिल किये हैं। आपको बता दें कि सीरीज में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले नटराजन का चयन भी टीम में नहीं हुआ था लेकिन उनका टीम में हिस्सा बनने का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को टीम में चाहते हैं सहवाग, कारण भी बताया

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बतौर नेट बॉलर चुना गया था लेकिन वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के चलते उन्हें टी20 टीम में मौका मिला। वहीं वनडे सीरीज के पहले मैच से एक शाम पूर्व उन्हें वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया और कैनबरा के मैदान पर खेले गये आखिरी मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में नटराजन ने भारत के लिये पावरप्ले में मार्नस लाबुशाने का विकेट लेकर गेंदबाजी में चली आ रही सबसे बड़ी कमजोरी को दूर किया।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 8:40 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+