For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: इशांत शर्मा ने की अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ, कहा- रखते हैं गेंदबाजों का खास ख्याल

Australia vs India Test Series Ishant Sharma praises Ajinkya rahane: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का दूसरा मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जाना है। बॉक्सिंग डे पर खेले जाने वाले इस मैच (Boxing Day Test Match) से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वापस भारत लौट आये हैं जबकि सीरीज के बचे 3 मैचों के लिये अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभालते हुए नजर आयेंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इस लम्हें को जीने के लिये वह पैटर्निटी लीव पर भारत वापस आ रहे हैं, जहां पर 14 दिन के क्वारंटीन रहने के बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिलेंगे।

इस बीच भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी को लेकर जमकर तारीफ की है और उन्हें गेंदबाजों का कप्तान बताया। ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) का मानना है कि रहाणे (Ajinkya Rahane) काफी शांत होकर खिलाड़ियों की बात को अच्छे से सुनते हैं और इसलिये उन्हें गेंदबाजों का कप्तान कहना गलत नहीं होगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: अगर बॉक्सिंग डे पर जीत मैन ऑफ द मैच तो मिलेगा खास मेडल, जानें क्यों

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने कहा,' अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भले ही काफी चुप रहते हैं लेकिन उनके अंदर आत्म-विश्वास भरा हुआ है। मेरे हिसाब से वह गेंदबाजों के कप्तान हैं। हम जब भी साथ खेले और मैदान पर विराट नहीं हुए तो वो गेंदबाज से पूछता है कि उन्हें कैसी फील्ड चाहिये। वह कभी भी खिलाड़ियों को ऑर्डर नहीं देता है, उसे अच्छी तरह से पता होता है कि उसे टीम से क्या चाहिये।'

वहीं ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने विराट कोहली की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि जब भी मैदान पर कोई साझेदारी लंबी हो रही हो और खिलाड़ियों में ऊर्जा कम दिखने लगे तो विराट उन खिलाड़ियों में जोश भरने का काम करते हैं। इससे मैच का चेहरा बदल जाता है। वहीं रहाणे (Ajinkya Rahane) भी काफी मजाकिया इंसान हैं। वह दबाव के समय शांत रहते हैं और गेंदबाजों के साथ लगातार बात करके तनाव नहीं होने देते।

और पढ़ें: T20 World Cup 2021 के लिये बीसीसीआई की तैयारी शुरू, इन 8 शहरों को मिलेगी मेजबानी

ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बचे हुए 3 मैचों में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अच्छी कप्तानी करेंगे और भारत को जीत की राह पर वापस लेकर आयेंगे। गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारत के लिये दो बार कप्तानी संभालने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये इन मैचों में भारत ने रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में जीत ही हासिल की है।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 18:20 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+