नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय श्रृंखला में सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज समाप्त हो गई है, जिसके बाद दोनों टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। जहां वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-1 से जीत हासिल की तो वहीं टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। इस सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर पिक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जायेगा।
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटों से जूझ रही है और टीम मुश्किलों से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट से जूझ रहे हैं और इसी के चलते वह एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पायेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक साफ नहीं किया है कि वॉर्नर की जगह कौन टीम में ओपनिंग करने वाला है।
और पढ़ें: IND vs ENG: बीसीसीआई ने जारी किया इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने इसको लेकर बताया है कि कौन सा बल्लेबाज एडिलेड में ओपनिंग कर सकता है। माइकल क्लार्क का मानना है कि चूंकि यह सिर्फ एक मैच की बात है तो कोई भा काम चलाऊ बल्लेबाज ओपनिंग कर सकता है।
उन्होंने कहा,'डेविड वॉर्नर की जगह मैथ्यू वेड से ओपनिंग कराई जा सकती है, वहीं अगर कैमरुन को चुनते हैं तो वेड की जगह किसी और को तलाशना होगा। लेकिन वेड को प्लेइंग 11 में शामिल होना जरूरी है फिर चाहे वो किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर शामिल हो।'
और पढ़ें: AUS vs IND: स्टीव स्मिथ ने दोबारा कप्तान बनने को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले
उल्लेखनीय है कि मैथ्यू वेड शानदार फॉर्म में हैं और भारत के खिलाफ आखिरी दोनों टी20 मैच में अर्धशतक जमाने का काम किया था। वह टेस्ट क्रिकेट में पांचवे नंबर से ऊपर कभी बल्लेबाजी नहीं करने आये हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाजी की समस्या इसलिये बनी हुई है क्योंकि वॉर्नर के चोटिल होने के साथ ही विल पुकोवस्की के सिर में चोट लगी है और जो बर्न्स खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।